नई दिल्ली। टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अपने साथी क्रिकेटर गौतम गंभीर से मिलने उनके घर पहुंचे। रैना अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ गंभीर के घर डिनर पर गए। इस डिनर की तस्वीर रैना ने ट्विटर पर शेयर की और बताया की गंभीर के बेटी से पहली बार मिलकर उन्हें कितना अच्छा लगा।
सुरेश रैना इस वक्त रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए दिल्ली में हैं। इसी बीच फुरसत निकालकर रैना अपने पूरे परिवार के साथ गंभीर के घर पहुंचे। रैना को गंभीर की छोटी बेटी अनाएजा से मिलकर काफी खुशी हुई। इस डिनर की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, 'गौतम और नताशा को बहुत-बहुत बधाई। छोटी एंजेल से मिलकर हमें काफी खुशी हुई।' इस तस्वीर में गंभीर की पत्नी नताशा और बड़ी बेटी आजीन भी दिखाई दे रही हैं।
Many congratulations @GautamGambhir & @natashagambhir2! We truly enjoyed meeting our little angel! Wish you blissful times ahead! pic.twitter.com/Ie4C2u4F36
— Suresh Raina (@ImRaina) November 2, 2017
रैना के इस तस्वीर पर गंभीर ने भी बड़ा ही प्यारा जवाब लिखा। गंभीर ने लिखा, 'हमारे साथ वक्त बिताने के लिए शुक्रिया। हमें भी तुमसे मिलकर काफी अच्छा लगा।'
Thanks a lot bro same here enjoyed spending time with u both and the little angel .
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 2, 2017
रैना और गंभीर दोनों ही फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में 1 फरवरी, 2017 को खेला था। वहीं गंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नवंबर, 2016 में खेला था। गंभीर ने 2013 में अपना आखिरी वनडे और 2012 में अपना आखिरी टी20 मैच खेला था। इसके बाद से ही वो टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ना जहीर करेंगे निकाह, ना सागरिका लेंगी 7 फेरे लेकिन फिर भी शादी है 27 को, जानिए कैसे?