Suresh Raina in Lanka Premier League 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। लंबे समय बाद एक बार फिर सुरेश रैना मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे। लंका प्रीमियर लीग 2023 खिलाड़ियों की नीलामी लिस्ट में सुरेश रैना का नाम भी शामिल है।
14 जून को होगा ऑक्शन: लंका प्रीमियर लीग 2023 के लिए 14 जून को खिलाड़ियों का ऑक्शन किया जाना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुरेश रैना को आखिरी कौन सी टीम और कितने में खरीदती है। लंका प्रीमियर लीग 2023 में कई पाकिस्तान खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं, लिहाजा रैना पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम के साथ भी खेलते नजर आ सकते हैं।
सुरेश रैना का बेस प्राइज है इतना: इस लीग के लिए सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइज 50 हजार डॉलर यानी लगभग 42 लाख रुपये रखा हुआ है। सुरेश रैना ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे थे। यही वजह है कि रैना को मिस्टर आईपीएल कहकर भी बुलाया जाता है।
चेन्नई के लिए खेल चुके हैं रैना: चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा रैना आईपीएल में गुजरात लायंस के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने दो साल तक गुजरात की टीम की कप्तानी भी की थी। रैना घरेलू टूर्नामेंटों में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते थे। लेकिन यहां से अब उन्होंने संन्यास ले लिया है। लेकिन विदेशी लीग में वह अपने बल्ले का जौहर दिखाते रहेंगे।
टी10 लीग में खेले थे रैना: साल 2022 में अबू धाबी में हुई टी10 लीग में भी सुरेश रैना खेलते नजर आए थे। डेक्कन ग्लेडिएटर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 3 मैचों में उन्होंने 35 रन बनाए थे।