सुरेश रैना ने दिया युवराज को जवाब, कहा- हां धोनी ने सपोर्ट किया क्योंकि...
नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि जब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे तो सुरेश रैना का प्लेइंग इलेवन में बने रहता तय रहता था। कईयों का मानना है कि धोनी ने रैना को खराब फाॅर्म में होने पर भी टीम में बनाए रखा था, जैसे ही धोनी कप्तानी से हटे तो रैना का पत्ता भी कट हो गया। हाल ही में युवराज सिंह ने भी बयान देते हुए कहा था कि रैना धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी रहे। युवराज सिंह के इस कमेंट का अब सुरेश रैना ने जवाब दिया है।

धोनी को पता था मुझमें टैलेंट है
रैना ने कहा कि हां ने हमेशा उनका सपोर्ट किया, क्योंकि वह जानते थे कि कि मुझमें टैलेंट है। सुरेश रैना ने यह भी याद किया कि धोनी उनके खराब फॉर्म के दौरान उन्हें कैसे सावधान करते थे। रैना ने फैनकोड से बात करते हुए कहा, ''मैं कहूंगा कि महेंद्र सिंह धोनी ने निश्चित रूप से मेरा समर्थन किया। उन्होंने मेरा समर्थन किया, क्योंकि उन्हें पता था कि मेरे पास प्रतिभा है। मैंने उनके लिए करके भी दिखाया है चाहे वह चेन्नई सुपर किंग्स हो या टीम इंडिया। जब भी उन्होंने मेरा सपोर्ट किया।''

मिडिल ऑर्डर आसान नहीं
हालांकि रैना को धोनी से चेतावनी भी मिलती थी। रैना ने आगे कहा, ''धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह आपको दो गेम के बाद बताएंगे। फिर वह कहते थे- यदि आप स्कोर नहीं करते हैं तो मुझे बड़ा कदम उठाना होगा। मैंने उनसे कहा था कि बस मुझे एक या दो गेम दीजिए, मैं विश्वास दिलाता हूं कि गलती नहीं दोहराऊंगा।''

मध्य क्रम के बल्लेबाजों के सामने काफी चुनौतियां
ना ने इस दौरान मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के चैलेंज के बारे में भी बात की। उनका कहना है कि मध्य क्रम के बल्लेबाजों के सामने काफी चुनौतियां होती हैं, क्योंकि उन्हें लगभग हर खेल में अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी करनी होती है। रैना ने कहा, ''आप जानते हैं कि मिडिल ऑर्डर आसान नहीं है। हर मैच में आपको खेलना होता है। कई बार आपको 10-15 ओवर बल्लेबाजी करनी होती है और कई बार यह 30 ओवर तक भी होती है। हमारी स्थिति भिन्न है। हमें गेंदबाजी भी करनी होती है। हमें 2-3 विकेट भी लेने होते हैं और 15-20 रनों का बचाव भी करना होता है। मिडिल ऑर्डर मेरे लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैंने मैं हमेशा हर चीज को सकारात्मकता के साथ लेता हूं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
