|
''छोटे भाई, आपको मैदान पर देखने के लिए बेताब हूं''
जोंटी रोड्स ने ट्वीट करते हुए सुरेश रैना के जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई है। रोड्स ने ट्ववीट कर लिखा- 'उम्मीद है कि आपकी चोट में कुछ सुधार हुआ होगा छोटे भाई। आपको मैदान पर देखने के लिए बेताब हूं।'
|
आपको आईपीएल में मिस करता हूं
रैना ने भी रोड्स को जवाब देने में देर नहीं लगाई लेकिन रैना इस दौरान बेहद भावुक से लगे। दरअसल जोंटी रोड्स के इस ट्वीट के बाद सुरेश रैना ने जवाब देते हुए बेहद इमोशनल ट्वीट किया है। रैना ने ट्ववीट कर लिखा- 'हां भाई पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। आज प्रैक्टिस करने के लिए जा रहा हूं। आपको आईपीएल में मिस करता हूं।'
|
रैना हमेशा से ही जोंटी रोड्स से फेवरेट क्रिकेटर रहे
आपको बता दें कि रैना हमेशा से ही जोंटी रोड्स से फेवरेट क्रिकेटर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रैना की फुर्ती और उनकी फील्डिंग हैं। जोंटी रोड्स रैना की फील्डिंग के दीवाने हैं। कई मौकों पर उन्होंने कहा है कि वे भारतीय क्रिकेटर्स में रैना को काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि जब क्रिकेट में फील्डिंग आती है तो जोंटी रोड्स और रैना इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आते हैं। यकीन न हो तो गूगल कर लो।


Click it and Unblock the Notifications
