भूपति क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना, पेस हारे
मेलबोर्न, 22 जनवरीः भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स की जोडी पोलैंड के मेरियूज फ्रिट्जबर्ग और मार्सिन मटकोव्स्की कोलगातार सेटों में हरा कर आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई.वहींलिएंडर पेस को मिश्रित युगल में और सानिया मिर्जा को महिला युगल में पराजय का मुंह देखना पड़ा.छठी वरीयताप्राप्त भूपति और नोल्स की जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को सिर्फ एक घंटा छह मिनट में 6-3, 6-2 से धुन दिया, लेकिन भारत के दो अन्य खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के तीसरे राउंड और लिएंडर पेस मिश्रित युगल के दूसरे दौर से बाहर हो गए.
महिला युगल में छठी वरीयता प्राप्त सानिया और आस्ट्रेलिया की एलिसिया मोलिक को बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका और इजरायल की शहार पीर ने 7-5, 6-3 से हराया. इस हार के बाद सानिया की एकल और महिला युगल में चुनौती खत्म हो चुकी है लेकिन मिश्रित युगल में भूपति के साथ उनकी चुनौती अभी बाकी है.
पुरुष और मिश्रित युगल के दस ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके भूपति ने नोल्स के साथ मिलकर खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को जमने का कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने फ्रिट्जबर्ग और मटकोव्स्की के सात की तुलना में सिर्फ दो बेजा भूलें की और मुकाबला आसानी से जीत लिया.
भूपति और नोल्स का क्वार्टर फाइनल में सफर आसान नहीं होगा जहां उन्हें दुनिया की नंबर एक जोड़ी अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाब और मार्क से भिड़ना है.
बाब और ब्रायन की शीर्ष जोड़ी ने तीसरे दौर में जूलियन बेनेटीयू और निकोलस माहुत की फ्रांसीसी जोड़ी को 6 - 3, 6-4 से हराया.
मिश्रित युगल के दूसरे दौर के मुकाबले में पेस और हंगरी की आग्नेस सजावे की जोड़ी कोर्ट पर नहीं उतरी जिसके चलते ताइपे की चिया जुंग चुआंग और इस्राइल के जोनाथन एर्लिच की जोड़ी को अगले दौर में प्रवेश मिला.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications