सुरेश रैना के लाइफटाइम क्रश का खुलासा, इस एक्सट्रेस के साथ जाना चाहते थे डेट पर
नई दिल्ली: सुरेश रैना आईपीएल के एक दिग्गज बल्लेबाज हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन में खेलते हुए जल्द ही नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2020 का सीजन 29 मार्च से शुरू हो जाएगा।
रैना के लिए यह आईपीएल दोहरी चुनौती है क्योंकि पिछले सीजन में वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और इस बार रैना का खुद मानना है कि उनके लिए विश्व कप टी20 में पहुंचने का एकमात्र रास्ता आईपीएल से होकर गुजरता है। प्रदर्शन करने की दोहरी अपेक्षा के बीच रैना इन दिनों चेन्नई में हैं।

रैना ने बताया अपना लाइफटाइम क्रश
रैना लंबे समय से भारतीय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। हालांकि वे एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो परंपरागत स्कूल से आते हैं यानी एक ऐसा खिलाड़ी जो अपने पारिवारिक मूल्यों के साथ परिवार के सदस्यों को भी काफी अहमियत देता है। भारतीय क्रिकेट में ग्लैमर किसी से छिपा नहीं है और भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब खिलाड़ियों ने बॉलीवुड के गलियारों में भी चहल-कदमी की। सुरेश रैना की पत्नी एक बैंकर हैं और उनका नाम प्रियंका चौधरी है। इसी बीच रैना ने खुलासा किया है कि उनका भी दिल एक समय किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आया था।
IND vs NZ 1st Test, Preview: कीवी दौरे पर सबसे बड़ी चुनौती के लिए भारत तैयार

कॉलेज के दिनों में सोनाली बेंद्रे पर आया दिल
यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हैं। रैना ने 'जिंग गैम ऑन' शो में खुलासा करते हुए बताया कि उनको सोनाली बहुत पसंद थी जिनके साथ वे कॉलेज के दिनों में डेट तक पर जाने के सपने देखा करते थे। रैना के लिए बहुत दिलचस्प बात तब रही जब शो के दौरान सोनाली बेंद्रे ने उनको मैसेज भी किया। इस मैसेज के बाद रैना काफी खुश दिखाई दिए। बता दें कि हाल में सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के साथ लड़ाई की है जिसके लिए उनको दुनिया भर में तारीफ मिली थी। सोनाली ने सरफरोश, हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्मों में काम किया है।

बेटी का भी किया जिक्र-
इसी बीच रैना ने अपनी बेटी का भी जिक्र किया।
"मेरी बेटी मेरा सबसे बड़ा सहारा है। उसके आने से हमारी सारी जिंदगी बदल गई है। मेरे लिए उसके साथ साझा करने वाले छोटे पल सबसे कीमती हैं। पहले दिन से, वह मेरे साथ है। वह मेरी यात्रा में मेरी दोस्त होती है और मेरी पसंदीदा जिम दोस्त भी है। वह मेरे और पत्नी के साथ वर्कआउट पर जाती है, हमारे साथ साइकिल चलाती है और यहां तक की साथ में अपने खाने-पीने की चीजों की भी शॉपिंग करती है। "रैना ने शो के होस्ट करण वाही को बताया।
उमर अकमल ने रज्जाक को गलती से बताया अपनी 'मां', हुए बुरी तरह ट्रोल

चेन्नई के लिए खेलने को रैना तैयार-
सुरेश रैना अगले महीने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाएं घुटने की चोट के कारण स्टार बल्लेबाज ने पिछले आईपीएल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी खेल नहीं खेला है। रैना ने अगस्त में घुटने की सर्जरी कराई थी और अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
