For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर होमग्राउंड में सबके ऊपर भारी क्यों पड़ती CSK? सुरेश रैना ने 12 सीजन बाद किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के हरफनमौला खिलाड़ी और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने हाल ही में फिट इंडिया के तहत एक दैनिक अखबार के कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने कई राज खोले। आरोग्यम नाम के इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुरेश रैना ने आईपीएल के 12 सीजन खत्म होने के बाद इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के अपने होम ग्राउंड पर जीत का कारण क्या है। सुरेश रैना ने सीएसके के चेन्नई में जल्द न हारने के पीछे का कारण भी बताया। सुरेश रैना ने बात करते हुए बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किसी और टीम की अपेक्षा अपने होमग्राउंड के हिसाब से ढलने में ज्यादा समय देती है।

गौरतलब है कि आईपीएल में अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का जीत प्रतिशत 67 प्रतिशत है। यहां तक कि ऐसा भी कहा जाता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उसका होमग्राउंड शेर की मांद की तरह है जहां उसे हरा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो हैं घरेलू मैचों में सुपरस्टार पर फिर भी टीम इंडिया में पहुंचने का इंतजार

सुरेश रैना ने जीत का राज खोलते हुए कहा कि चेन्नई में काफी उमस भरी गर्मी होती है जिसके चलते हम दही-चावल खाते हैं। इसके अलावा हम मैच के पहले खूब पानी भी पीते हैं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। इस तरह पूरी टीम मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर सौ फीसदी तैयार होती है जबकि मेहमान टीमें मौसम के हिसाब से अपने को तैयार नहीं कर पातीं और जल्दी थक जाती हैं।

इसके अलावा सुरेश रैना ने ड्रेसिंग के रूम में भी राज खोले जब वो सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग के साथ इसे साझा किया करते थे। सुरेश रैना ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में हमेशा कुछ चुनिंदा सॉन्ग बजाये जाते थे, जैसे जब सचिन तेंदुलकर होते थे तो मोहम्मद रफी के गाने बजते थे और अगर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग हों तो किशोर कुमार के गाने बजते थे।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: महज 53 रन पर ऑल आउट हुई यह टीम, जानें किसने कहां जीता मैच

वहीं अगर युवराज सिंह और हरभजन सिंह आस-पास हों तो पंजाबी सॉन्ग ही बजते थे जिस पर ड्रेसिंग रूम में कभी-कभी डांस करते हुए भी खिलाड़ी दिख जाते थे। सुरेश रैना ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए युवाओं के बीच मेडिटेशन और स्वस्थ रहने के फायदे बताये।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 17:34 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+