For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीमार सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे से भी हुए बाहर

सुरेश रैना वायरल की चपेट में थे। जिसकी वजह से शुरूआती तीन मैच में टीम में शामिल नहीं हो सके। अब उन्हें आखिरी वनडे में भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे में भी नहीं खेल सकेंगे। बीमारी की वजह से उन्हें आखिरी दो वनडे में टीम में जगह नहीं दी गई है।

वायरल से पीड़ित थे सुरेश रैना

भारतीय सेलेक्टर्स ने सुरेश रैना को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना था, लेकिन इसके बाद ही उनके बीमार होने की खबर आई। ये उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही वो ठीक होंगे और टीम में वापस लौटेंगे।

इस बीच भारतीय टीम ने तीन वनडे मैच खेले, लेकिन सुरेश रैना की सेहत में सुधार नहीं आई। आखिरकार उन्हें सीरीज में बाकी बचे दोनों वनडे से भी बाहर कर दिया गया।

बता दें कि सुरेश रैना वायरल की चपेट में थे। जिसकी वजह से शुरूआती तीन मैच में टीम में शामिल नहीं हो सके।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे

इस बीच टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच खेले हैं जिसमें उसे दो में जीत हासिल हुई है। वहीं दिल्ली वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

मोहाली में 23 अक्टूबर को खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में जहां विराट कोहली ने नाबाद 154 रन बनाए।

वहीं कप्तान धोनी भी खुद को प्रमोट करके चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए और शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने रनों की पारी खेली।

मोहाली वनडे में टीम इंडिया ने 285 रन बनाए थे। भारतीय टीम को 286 रनों का लक्ष्य मिला जिसे विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने बड़ी ही आसानी हासिल कर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+