'हिटमैन' रोहित की धमाकेदार पारी से टूटा सुरेश रैना का 10 साल पुराना रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में तीसरा टी20 मैच खास बन गया है। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरूआत दिलाई। रोहित ने 40 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी के बीच रोहित ने बताैर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। साथ ही सुरेश रैना का 10 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ने में भी सफल हो गए।

तोड़ा रैना का रिकाॅर्ड
रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टी20 मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित ने सुरेश रैना का रिकाॅर्ड तोड़ा है। रोहित से पहले रैना ने 25 फरवरी 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाए थे। इसके अलावा रोहित ने तीसरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेली है। रोहित से पहले विराट कोहली और लोकेश राहुल सिर्फ 2-2 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 से ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं।

नहीं तोड़ पाए सचिन का रिकाॅर्ड
इसके अलावा रोहित को 10 हजार रन पूरे करने के लिए 56 रनों की जरूरत थी जो पारी के आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर पूरी हुई। रोहित सबसे कम मैचों में बताैर ओपनर 10 हजारी बनने वाले दूसरे क्रिकेटर रहे। वह पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ने से चूक गए। सचिन ने बताैर ओपनर 214 पारियों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे तो वहीं रोहित ने 219 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। इसके बाद भारते की पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर रहे हैं जिन्होंने 233 पारियों में 10 हजार रन पूरे करने का गाैरव हासिल किया था।

चाैकों के मामले में भी आगे
यही नहीं, रोहित चाैकों के मामले में भी आगे निलकते नजर आ रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कोहली के बाद सबसे ज्यादा चाैके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 107 मैचों में 242 चाैके लगा दिए हैं। उन्होंने आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ा है, जिन्होंने 75 मैचों में 241 चाैके लगाए हैं। कोहली के नाम 256 चाैके दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
