दिल्ली। टीम इंडिया के सुपर स्टार मिस्टर सुरेश रैना आज अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। आज दिल्ली के लीला पैलेस होटल में जनाब अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका संग सात फेरे ले लेंगे। इस समय सुरेश रैना का घर दुल्हन की तरह सजा है तो वहीं शादी वाले स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। गुरूवार रात को प्रियंका की मेंहदी की रस्म हुई जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए हैं।
रैना के घरवालों की ओर से लीला पैलेस के होटल मैनेजमेंट को साफ हिदायत दी गई है कि किसी भी सूरत में शादी और उससे जुड़ी कोई भी फोटो लीक ना हो। इस समय होटल के आस-पास काफी सुरक्षी कड़ी कर दी गई है।
आज प्रियंका संग रैना लेंगे 7 फेरे, मोदी-अखिलेश बनेंगे गवाह
गौरतलब है कि आज दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के 'द लीला पैलेस होटल' में रैना की शादी है। 1 अप्रैल को रैना ने प्रियंका संग सगाई की थी। देश की हाईप्रोफाइल शादी में से एक इस शादी के गवाह पीएम मोदी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी बन सकते हैं क्योंकि इन दोनों लोगों को विशेष तौर पर इस शादी में आमंत्रित किया गया है। लेकिन अभी खबर आ रही है कि शायद काम की वजह से पीएम मोदी शरीक नहीं होंगे, फिलहाल अभी खबर की पुष्टि नहीं हुई है।