सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने दूसरी बार दिया बच्चे को जन्म, हरभजन सिंह ने दी बधाई
नई दिल्ली। भारत के क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उनके घर सोमवार को बेटे ने जन्म दिया है। इससे पहले प्रियंका रैना ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम ग्रेसिया रखा गया है। रैना अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले सुरेश रैना ने पत्नी के साथ अपना फोटो शेयर किया था, जिसमें प्रियंका प्रेग्नेंट नजर आ रही थीं। यह फोटो सामने आने के बाद से ही क्रिकेटर के दोबारा पिता बनने की चर्चा थी। अब दोबारा पिता बनने पर रैना को सोशल मीडिया से बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं।

हरभजन ने दी बधाई
हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रैना को पिता बनने पर बधाई दी है। वहीं क्रिकेट इतिहासकार बोरिया मजूमदार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सुरेश रैना के पिता बनने की खबर देते हुए पुष्टि की कि बच्चा और प्रियंका दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है प्रियंका
रैना और प्रियंका ने 3 अप्रैल 2015 को एक दूसरे का हाथ थामा था। दरअसल जब रैना 2015 वर्ल्ड कप खेल रहे थे, तब उनकी मां ने प्रियंका के साथ उनका रिश्ता पक्का कर दिया था ये कपल बचपन से ही एक दूसरे को जानता है। दोनों गाजियाबाद में पले पढ़े हैं। शादी से पहले प्रियंका नेदलैंड्स में एक बैंक में जॉब करती थी। फिलहाल वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और समाज सेविका भी।

टीम से बाहर हैं रैना
एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से परेशान है तो इस बीच रैना के लिए यह बेहद खुश कर देने वाली खबर है। रैना राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी मैच जुलाई 2018 में खेला था। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से से आईपीएल में खेलते हुए नजर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया जो 29 मार्च को शुरू होने जा रहा था। रैना भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे व 78 टी20 मैच खेल चुके हैं।
Congratulations @ImRaina and Priyanka for the baby 👦🍼 boy ❤️🤗
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 23, 2020
Many congrats @ImRaina on being father. Glad mum and baby are safe and healthy. Stay safe and stay blessed.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) March 23, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
