नयी दिल्ली। आईपीएल में पहली बार खेल रही गुजरात लायंस की टीम जहां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की टीम पूणे सुपजाइंट्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 'सुपरहीरो' की तरह हवा में उछलकर रैना ने पकड़ा 'तुक्का' कैच, वीडियो वायरल
शुक्रवार को खेले गए मैच में एक बार फिर से धोनी को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात लायंस के हाथों मिली हार के बाद धोनी काफी निराश थे। वहीं विजेता टीम के कप्तान सुरेश रैना ने जीत के बाद कहा कि वो फिलहाल धोनी से नहीं मिलेंगे। IPL मैच बीच में छोड़कर जा रहे हैं रैना, जानें क्या है पूरा मामला?
रैना ने कहा कि धोनी इस हार से काफी निराश होंगे और वह उनसे अभी मुलाकात नहीं करेंगे। रैना ने कहा कि उन्होंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन अभी धोनी हार से काफी निराश होंगे, इसलिए वो उनसे मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम में नहीं जाएंगे और ना ही उन्हें देखेंगे। वह बहुत ही निराश होंगे। रैना ने कहा कि वो उनसे बाद में मुलाकात करेंगे। रैना ने खोला अपनी सफलता का राज, ये हैं उनकी लकी चार्म
रैना ने कहा कि वो बतौर कप्तान अब तक सफल हुए हैं। उनकी टीम अच्छा खेल रही है और मैच भीजीत रही है। टीम की सफलता के हिसाब से मेरी कप्तानी अच्छी चल रही है।