कुलदीप यादव की सफलता के पीछे है कौन शख्स, सुरेश रैना ने खोला राज
नई दिल्लीः भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने उनकी जमकर तारीफ की है। कुलदीप की शानदार गेंदबाज का राज खोलते हुए रैना ने कहा कि 'कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले को जाता है। कुलदीप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसका श्रेय अनिल भाई को जाता है, उन्होंने कुलदीप पर काफी मेहनत की।'

कुलदीप यादव ने ली थी हैट्रिक
22 साल के कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी, जिसके बाद हर कोई उनकी गेंदबाज की तारीफ कर रहा है। कुलदीप के तारीफ में सुरेश रैना ने कहा कि कुलदीप ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी विभाग में काफी बदलाव करेंगे। रैना ने कहा कि आईपीएल में वो कुंबले को मैसेज भेजता था और कुंबले ने उस पर काफी मेहनत की।

कंगारूओं के लिए सनसनी बन गए थे कुलदीव
रैना ने कहा कि कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग के भी काफी कुछ सिखा है। बता दें, पूरी सीरीज में कंगारूओं के लिए कुलदीप को खेलना काफी मुश्किल रहा। कंगारूओं के लिए कुलदीप सनसनी बन गए थे। वनडे में कुलदीप यादव भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।

गोवा में हैं रैना
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना गोवा में हैं और उन्होंने यहां रिवर मैराथन का लोगो लॉन्च किया। ये मैराथन 10 दिसंबर को होगी। पत्रकारों ने जब उनसे यो-यो टेस्ट में विफल होने के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि इस बारे में बीसीसीआई से बात करिए।
यह भी पढ़ें- यूपी के निकाय चुनाव इस बार तीन चरण में कराने की तैयारी में चुनाव आयोग
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications