आने वाले बेबी का वेट कर रहे सुरेश रैना ने शेयर की प्रेग्नेंट पत्नी की फोटो और..
नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक और मौजूदा गुजरात लायंस आईपीएल टीम के कैप्टन सुरेश रैना बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। वो इन दिनों आईपीएल से छुट्टी लेकर अपनी पत्नी के साथ हॉलैंड में हैं, जहां उनकी मम्मी पहले से ही मौजूद हैं।
रैना अपनी इस नई पारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं जिसका अंदाजा आप उनकी ट्विटर पर शेयर की गई फोटो को देखकर लगा सकते हैं जिसमें वो अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका के साथ लाइट मूवेंट शेयर करते दिख रहे हैं।
मालूम हो कि रैना और प्रियंका दोनों की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। प्रियंका हालैंड में एक बैंक में कार्यरत हैं इस कारण उनकी संतान वहीं पर होगी। रैना-प्रियंका दोनों अपनी पहली संतान को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। प्रियंका रैना की मम्मी के बचपन के दोस्त की बेटी हैं इसलिए एक तरह से रैना और प्रियंका बचपन के साथी हैं।
Waiting and waiting ❤️❤️🙈👀🤘🐾🐾🐾🍼🍼🍼@perfectbabies @HEALTHYBABy @omsairammandir pic.twitter.com/RvescYaGAa
— Suresh Raina (@ImRaina) 13 May 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
