श्रीलंका को 34 रनों से मात देकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब
कोलंबो। अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका को 34 रनों से हराकर भारत ने चैंपियनशिप जीत ली है। श्रीलंका को जीत के लिए 274 रन बनाने का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 239 रनों पर ढेर हो गई।
भारत ने तीसरी बार जीता है यह खिताब
श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत ने तीसरी बार अंडर-19 एशिया कप के टाइटल पर कब्जा किया है। इससे पहले 2012 और 2014 में भारतीय टीम को इस चैंपियनशिप में जीत मिली थी।
कप्तान अभिषेक शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी
अंडर-19 एशिया कप के कैप्टन अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में मात्र 37 रन देकर 4 विकेट झटक लिए और श्रीलंका की टीम की कमर तोड़ दी।
राहुल छाहर ने भी श्रीलंका के तीन विकेट लिए। श्रीलंका की पूरी टीम 239 रनों पर धराशायी हो गई ।
भारत ने बनाए 50 ओवर में 273 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 273 रन बना लिए। हिमांशु राणा ने 79 बॉल पर 71 रन और शुबमन गिल ने 92 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए।
श्रीलंका की टीम ने शुरुआत अच्छी की और एक समय ऐसा लग रहा था कि वह ये मैच जीत लेगी। लेकिन फिर एक-एक करके श्रीलंका के बल्लेबाज आउट होकर पविलियन लौटने लगे। पूरी टीम 50 ओवर पूरे होने से से 8 गेंद पहले ही 239 रनों पर आउट हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
