For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली की कप्तानी पर सुरेश रैना का बड़ा बयान, धोनी के गाए गुण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस बार इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्व कप में विराट कोहली की कप्तानी में दम दिखाएगी। आईसीसी के तीनों खिताब हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर के रूप में टीम में होंगे। लेकिन सुरेश रैना के अनुसार टीम में अभी भी धोनी का अहम रोल देखने को मिल रहा है। रैना विश्व कप टीम में शामिल नहीं है। वह अपने परिवार के साथ नीदरलैंड हैं, जहां उन्होंने पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए बताया कि अभी भी धोनी और कोहली की कप्तानी में कितना अंतर है।

कोहली के लिए कप्तान हैं धोनी

कोहली के लिए कप्तान हैं धोनी

पिछले साल 17 जुलाई को आखिरी वनडे खेलने वाले रैना ने कहा कि कागजों पर वह कप्तान नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि वह मैदान पर विराट के लिए कप्तान है। उसकी भूमिका अब भी वही है। धोनी विकेट के पीछे से गेंदबाजों के साथ बातचीत करते रहते हैं, फिल्डिंग कैसे लगानी है, इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। रैना ने आगे कहा कि कहा धोनी कप्तानों का कप्तान है। जब धोनी विकेट के पीछे होता है तो कोहली आश्वस्त महसूस करता है। उसने हमेशा यह स्वीकार किया है।

कोहली के लिए बड़ा विश्व कप

कोहली के लिए बड़ा विश्व कप

रैना ने हालांकि कहा कि यह कोहली के लिए बड़ा विश्व कप होगा। उन्होंने कहा, ‘वह आश्वस्त खिलाड़ी और कप्तान है। यह उसके लिए बहुत बड़ा विश्व कप है। वह अपनी भूमिका को अच्छी तरह जानता है। उसे अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने की जरूरत है। सभी चीजें हमारे पक्ष में नजर आ रही हैं। इरादा सकारात्मक होना चाहिए। यह विश्व कप जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम है।'

World Cup Flashback: वो 5 बड़ी पारियां, जो नहीं दिला सकीं टीम को जीत

यहां तक जाएगा भारत

यहां तक जाएगा भारत

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फाइनल तक जाने की प्रबल दावेदार है। इसपर रैना ने कहा कि भारत सेमीफाइनल में जगह बनाएगा। लीग में हमारे पास नौ मैच हैं। प्लेइंग इलेवन के लिए कैसी टीम तैयारी करनी है, यह सोचने के लिए काफी समय है। अच्छी शुरुआत करना काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा होता है तो हमें खिताब जीतने से कोई नहीं रोक सकता। रैना ने कहा कि भारत को तीन तेज गेंदबाजों के साथ चाइनामैन कुलदीप यादव और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा की जोड़ी को उतारना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि कुलदीप और जडेजा तीन स्तरीय तेज गेंदबाजों के साथ खेलें और हार्दिक को मिलाकर छह स्तरीय गेंदबाजों का विकल्प हो।' रैना ने हालांकि स्वीकार किया कि भारत का मध्यक्रम थोड़ा कमजोर नजर आता है। उन्होंने हालांकि कहा कि धोनी स्थिति के अनुसार चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 18:50 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+