For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जब सुरेश रैना ने अजिंक्य रहाणे को शतक का जश्न मनाने से रोक दिया

नई दिल्ली। टीम इंडिया यानी विराट ब्रिगेड के टेस्ट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने खोई लय हासिल करने के लिए घरेलू मैच खेले। देवधर ट्रॉफी के फाइनल में अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 144 रन की शानदार पारी खेल इंडिया सी की जीत में अहम भूमिका निभाई। देवधर ट्रॉफी के फाइनल में रहाणे के शतक से इंडिया सी ने इंडिया बी को 29 रनों से हरा दिया। देवधर ट्रॉफी का ये फाइनल मैच शनिवार 27 अक्टूबर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेला गया।

शनिवार से ये मैच सुर्खियों में क्यों है इसको नीचे बताएंगे लेकिन इससे पहले इस मुकाबले में क्या-क्या हुआ वो जान लेते हैं। दरअसल, इंडिया सी को लीड करते हुए अंजिक्य रहाणे ने लिस्ट ए करियर की 10वीं सेंचुरी ठोकी। रहाणे ने 156 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 144 रन बनाए। इसी के साथ इस पचास ओवर के मैच में इंडिया सी ने 7 विकेट पर 352 रन ठोक डाले। वहीं, इंडिया बी 323 रन बना पाई और मैच 29 रन से हार गई।

इसलिए सुर्खियों में है ये फाइनल

अजिंक्य रहाणे ने अपनी शानदार बैटिंग से ही नहीं बल्कि शतक के बाद किए सेलिब्रेशन से भी सभी को इंटरटेन किया। दरअसल, इंडिया सी के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 37वें ओवर की एक गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ एक रन के लिए खेल दिया। रहाणे ने समझा शतक पूरा हो गया और उन्होंने बल्ले ऊपर करके सभी का अभिवादन स्वीकारा। हंसने-हंसाने वाली बात ये रही कि तब अजिंक्य रहाणे अपने शतक से 3 रन पीछे थे यानी वो 97 रन बनाकर खेल रहे थे।

देखें वीडियो

इतना ही नहीं अजिंक्य रहाणे के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने ड्रैसिंग रूम से मना किया और बताया कि अभी आपको शतक के लिए तीन रनों की जरूरत है। इस वाकये के बाद सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आपको बता दें, इस फाइनल मुकाबले में इंडिया बी के कप्तान श्रेयष अय्यर ने भी 114 गेंदों में 148 रन की पारी खेली, लेकिन अय्यर टीम को जिता नहीं पाए।

Story first published: Monday, October 29, 2018, 14:04 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+