मुंबई। क्रिकेट की दुनिया के चार्मिंग स्टार में से एक हैं सुरेश रैना, जिन्हें क्रिकेट के अलावा गाना गाने का भी शौक है और वो काफी फनी भी है जिसका साक्षात प्रमाण दिखा कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स पर।
जहां रैना अपना ही फेवरेट सांग भूल गये..जी हां कलर्स के बेस्ट शो में से एक कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के मंच पर सुरेश रैना.. गाना गाते-गाते..अपने ही फेवरेट गाने के बोल भूल गयें। मालूम हो रि रैना का फेवरेट सांग है मुझसे नाराज हो तो हो जाओ...लेकिन खुद से खफा-खफा ना रहो... जिसके बारे में वो अक्सर कहते हैं कि वो इसे दिन में कई बार सुनते हैं।
My Voice: युवराज को इतने मौके तो रैना को क्यों नहीं बीसीसीआई
लेकिन जब कॉमेडी नाइट्स में एक फैन ने रैना से आग्रह किया को वो इस गीत को गायें तो रैना मुझसे नाराज...कहकर रूक गये क्योंकि वो लाइनस भूल गये थे, जिस पर सभी लोग ठहाके मारकर जोर-जोर कर हंसने लगे जिसमें खुद रैना भी शामिल थे। मालूम हो कि रैना हाल ही में कपिल के शो में पहलवान सुशील कुमार संग मेहमान बन कर आये थे। इस शो का प्रसारण आज रात कलर्स पर होगा।
Only 12 hrs left to get on the laughter ride with @ImRaina and @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/sRqJsKxMSa
— ★ Raina Fans Area ★ (@Rainaist) September 6, 2015