नई दिल्ली। 3 अप्रैल को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी संग शादी रचाने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने चाहनेवालों का ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया है।
रैना ने ट्विटर पर लिखा है कि आखिरकार आपलोगों के प्यार और दुआओं के कारण ही आज मैं मैं अपनी खूबसूरत पत्नी प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंध पाया हूं।इसलिए मैं आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
their incredible love and good wishes for our happy married life.. Love u all pic.twitter.com/UynYpbiixd
— Suresh Raina (@ImRaina) April 4, 2015 गौरतलब है कि दिल्ली के लीला पैलस में सुरेश रैना और प्रियंका की शादी हुई जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट जगत और राजनीति के बड़े दिग्गज शामिल हुए।शादी के तुरंत बाद रैना बुधवार से शुरू हो रहे आईपीएल-8 के अभ्यास में जुट गए हैं जिसमें वे चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की तरफ से खेलेंगे।
Finally married to my beautiful wife Priyanka. I take this oppurtunity to thank all my supporters and fans pic.twitter.com/cGmnu589x5
— Suresh Raina (@ImRaina) April 4, 2015 खबर है कि सुरेश रैना जहां चेन्नई चले गये हैं वहीं दूसरी ओर प्रियंका चौधरी नीदरलैंड जाने की तैयारी कर रही हैं, जहां वो काम करती हैं।