'दुख होता है भाई, मैं जानता हूं जीत सच की होगी', सुशांत केस पर रैना ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। ना सिर्फ पूरा देश सुशांत सिंह की माैत का सच जानने का इंतजार कर रहा है, बल्कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी बुधवार साफ कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर लगता है। मुंबई पुलिस पर सबूत मिटाने के आरोप लगे तो वहीं केस में सबको गुमराह करने वालीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी खुद सवालों के घेरे में फंसती नजर आ रही हैं। रिया और महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच ना होने की अपील कर रहे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जांच के आदेश देकर सच सामने आने की उम्मीद जगा दी है। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी अब भरोसा रख रहे हैं कि न्याय मिलेगा।

रैना ने किया ट्वीट
रैना भी बाकी लोगों की तरह सुशांत के चले जाने से दुखी हैं। ऐसे में वह भी उनकी माैत का सच जानना चाहते हैं। रैना ने बुधवार ट्वीट करते हुए सुशांत के साथ पुरानी तस्वीर साझा की। इस फोटो में सुशांत सिंह के लम्बे बाल हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करते हुए सुशांत सिंह ने बाल लम्बे किये थे। उस समय की इस फोटो में सुरेश रैना और सुशांत सिंह एक साथ हैं। रैना ने लिखा, ''भाई अब भी दुःख होता है पर मैं जानता हूँ कि सच की जीत होगी।''
|
धोनी की बायोपिक में दिखे थे सुशांत
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है। साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत मुख्य किरदार निभाते दिखे थे। क्रिकेट फैंस ने सुशांत के रोल को काफी पसंद किया था। यहां तक कि सुशांत ने क्रिकेट के गुण भी हासिल कर लिए। सचिन तेंदुलकर ने तो सुशांत को क्रिकेट में उतरने की सलाह भी दी थी।

महाराष्ट्र सरकार की दलीलें खारिज
वहीं महाराष्ट्र सरकार नहीं चाहता था कि मामले की सीबीआई जांच हो। सुशांत की माैत को 2 महीने हो गए लेकिन मुंबई पुलिस मामले में ढील देती दिखी। एक उम्दा कलाकार के इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से हर व्यक्ति को दुःख हुआ और लोगों ने सीबीआई जांच के लिए एक अभियान छेड़ दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की सभी दलीलों को ख़ारिज करते हुए सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच का फैसला सुनाया। ऐसे में सुरेश रैना ने भी इस निर्णय के लिए ट्वीट करते हुए अपना समर्थन जताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
