For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संन्यास के बाद कश्मीर के गरीब क्रिकेटर्स के लिये खास काम करना चाहते हैं सुरेश रैना

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने 15 अगस्त की शाम को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। इन दिग्गज खिलाड़ियों के अचानक लिये इस फैसले के चलते कई फैन्स को बड़ा झटका लगा लेकिन आईपीएल में अभी प्रदर्शन देख पाने के मौके से खुश भी हैं। इस बीच सुरेश रैना ने संन्यास लेने के बाद जम्मू-कश्मीर के गरीब क्रिकेटर्स की मदद के लिये एक योजना बनाई है जिसके जरिये वह देश की सेवा करना चाहते हैं।

सुरेश रैना ने अब नये तरीके से क्रिकेट की सेवा करने का मन बना लिया हैऔर इसके लिये वह जम्मू-कश्मीर में एक क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं, जहां पर वो गरीब क्रिकेटरों के टैलेंट को निखार कर खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं।

और पढ़ें: UAE में BCCI को IPL कराने में हो रही है मुश्किल, इस कारण अब तक जारी नहीं हो सका शेड्यूल

सुरेश रैना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में स्कूल और कॉलेज स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसी के तहत वह एक क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं, जिसके जरिये वह ग्रामीण इलाकों में टैलेंटेड खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें ट्रेनिंग देने का काम कर सकें।

गौरतलब है कि सुरेश रैना ने इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें वह ऐसे खिलाड़ियों के लिये खोली जाने वाली क्रिकेट अकादमी में सेना की मदद चाहते हैं।

और पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर लगी बड़ी रोक, बोर्ड ने बदला यह नियम

आपको बता दें कि सुरेश रैना से पहले पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी जम्मू-कश्मीर से कई टैलेंट ढूंढने का काम कर चुके हैं। मौजूदा आईपीएल में ऑलराउंडर अब्दुल समद पर सबकी निगाहें हैं, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है। रसिख सलाम ने भी पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था।

Story first published: Saturday, August 29, 2020, 13:07 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+