For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैन ऑफ द मैच बने सुरेश रैना, भावुक हुंई बीवी प्रियंका ने भेजा खास संदेश

केपटाउन। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को 173 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 47 और सुरेश रैना 43 रनों की तेज पारी खेली। एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे रैना ने महज 27 गेंद में 43 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

सुरेश रैना के इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद उनकी पत्नी प्रियंका रैना बेहद खुश हुईं और साथ ही उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी छलक आए। प्रियंका रैना ने इसका इजहार अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया। सुरेश रैना की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- "वह क्षण जब आपके दिल में बहुत खुशी और आँखों से आंसुओं से भर जाता है! आप पर मेरा गर्व है।" रैना ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 150 से भी ज्यादा रहा।

बता दें कि अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन के बाद रैना को श्रीलंका में अगले महीने होने वाली निदहास ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी चुना गया है। मैच के बाद रैना प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और बयान दिया, "बस कुछ और मैचों की बात है मैं दावे से कह सकता हूं कि वनडे टीम में मैं वापसी करूंगा। मैं पिछले दो सालों से काफी मेहनत कर रहा हूं। मैं जिम और मैदान दोनों जगह पसीना बहा रहा हूं। मैं बस इसी सोच के साथ मेहनत कर रहा था कि एक दिन टीम इंडिया के लिए दोबारा खेलूंगा। भगवान ने मेरी मदद की। मैंने मानसिक तौर पर खुद को मजबूत बनाया है।"

भारत से मिले 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला विकेट जल्द ही गंवा दिया। रीजा हैंड्रिक्स (7) भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट हुए। सलामी बल्लेबाज डेविड मिलर (24) ने इसके बाद कप्तान जेपी ड्युमिनी (55) के साथ मिलकर 35 रनों की साझेदारी की, लेकिन यहां सुरेश रैना ने मिलर को 45 के कुल योग पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाकर मेजबान टीम का दूसरा विकेट गिराया। अफ्रीका की तरफ से डेब्यू करने वाले क्रिश्चियान जोंकर 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेली। एक बार को लगा कि जोंकर टीम को जीत दिला देंगे लेकिन अंत में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवरों में 165 रनों पर ही रोक दिया।

विराट ब्रिगेड ने अफ्रीका की धरती पर एक ही दौरे में लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कभी भी इस धरती पर कोई भी भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से शिकस्त देकर 26 साल बाद इस धरती पर इतिहास रचा था और अब टी-20 सीरीज में भी 2-1 से जीत हासिल कर अफ्रीकी धरती पर अपना लोहा मनवाया है।

Story first published: Sunday, February 25, 2018, 15:17 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+