For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुरेश रैना के संन्यास पर पत्नी प्रियंका ने किया ट्वीट, कहा- ये बेहद गर्व का क्षण है

नई दिल्ली: सुरेश रैना ने धोनी के नक्शेकदम पर चलते हुए 15 अगस्त की शाम को संन्यास लेने का फैसला कर दिया। पिछले एक साल से धोनी के संन्यास को लेकर जितनी हायतौबा मचाई जा रही थी उतनी ही चुप्पी रैना को लेकर थी। कई लोग तो यह मानते थे कि रैना में अभी टीम इंडिया में वापसी के लायक कुछ क्रिकेट बाकी है।

लेकिन 15 अगस्त की शाम रैना ने सभी कयासों को धता बताते हुए अपने संन्यास की घोषणा करके नीली जर्सी को हमेशा के लिए हैंगर पर टांग दिया है। अब रैना केवल टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।

रैना की विदाई पर उनकी पत्नी प्रियंका ने ट्वीट किया है। प्रियंका भी अन्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की तरह से यह फैसला पचा नहीं पा रही हैं। उनका कहना है कि वे अभी भी इसको पचाने की प्रक्रिया से ही गुजर रही हैं लेकिन उनका दिल गर्व से भरा हुआ है।

कुछ ही समय पहले दूसरे बच्चे की मां बनी प्रियंका रैना का ट्वीट इस प्रकार था-

हालांकि मैं अभी भी इसको स्वीकार करने की ही प्रक्रिया से गुजर रही हूं। मैं अभी इतना ही कह सकती हूं कि मुझे असीम गर्व महसूस हो रहा है। मेरा दिल सम्मान और कृतज्ञता से भरा हुआ है।

बता दें कि धोनी के संन्यास के बाद रैना ने कहा- "आपके साथ खेलना बहुत प्यारा था माही, मेरे दिल में गर्व के साथ, मैं इस यात्रा में आपके साथ शामिल होने का चयन करता हूं। धन्यवाद भारत। जय हिंद!," उन्होंने कहा।

रैना को आखिरी बार जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में देखा गया था। जब भारत 2011 में वर्ल्ड कप जीता तब रैना टीम के सदस्य थे और धोनी उनके कप्तान थे।

धोनी और रैना ने वनडे मे एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 73 पारियों में 57 की औसत के साथ 3585 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 9 बार शतकीय और 18 बार अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। वहीं टी20I की 21 पारियों मे इस जोड़ी ने 27 की औसत के साथ 549 रन जोड़े और इनके बीच दो बार 50+ रन की साझेदारी भी देखने को मिली।

Story first published: Sunday, August 16, 2020, 12:25 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+