पढे: ICC विश्वकप 2015 की कुछ चौंकाने वाली बातें
नई दिल्ली। इस बार का आईसीसी विश्वकप 2015 अपने पिछले विश्वकप से काफी अलग और खास है।
गौर कीजिये नीचे कि लिखी बातों पर..
* विश्वकप 2015 में अब तक 46 मैच हो चुके हैं और इतने मैचों में 22021 रन बन चुके हैं जो पिछले 10 संस्करणों को पार कर चुका है।
* दक्षिण अफ्रीकी महाद्वीप में 2003 में हुए विश्व कप में पहली बार कुल रनों का आंकड़ा 20,000 के पार पहुंचा, हालांकि उस वर्ष विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 54 मैच भी हुए।
* 300 से अधिक का स्कोर पहले विश्व कप-1975 में भी चार पारियों में बना था लेकिन इस विश्व कप में तो टीमों ने 300 से अधिक स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया।
* इस विश्व कप में 27 पारियों में 300 से अधिक का स्कोर बन चुका है जो पिछले विश्व कप-2011 (17 बार) से कहीं आगे है।
* इस बार अब तक 37 शतक लग चुके हैं, जो पिछले बार के 24 शतकों की तुलना में काफी अधिक है।
* विश्व कप में गैरी कस्र्टेन (नाबाद 188 रन) का 19 वर्ष पुराना सर्वोच्च निजी स्कोर का रिकॉर्ड न सिर्फ दो-दो बार टूटा बल्कि विश्व कप में दोहरा शतक लगने का कारनामा भी हुआ।
आइए नजर डालते हैं विश्व कप के पिछले पांच संस्करणों में बल्लेबाजी के रिकॉर्ड पर
विश्व कप-1999 : मैच-42, रन-16719, विकेट-579, 300+स्कोर (3), शतक-11
विश्व कप-2003 : मैच-54, रन-20441, विकेट-734, 300+स्कोर (9), शतक-21
विश्व कप-2007 : मैच-51, रन-21333, विकेट-722, 300+स्कोर (16), शतक-20
विश्व कप-2011 : मैच-49, रन-21333, विकेट-731, 300+स्कोर (17), शतक-24
विश्व कप-2015 (अब तक) : मैच-46, रन-22021, विकेट-674, 300+स्कोर (27), शतक-37
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
