वेलिंगटन। विश्वकप कप में सर्वाधिक उच्चतम 237 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले मार्टिन गप्टिल का एक ऐसा रहस्य भी जिसे दुनिया नहीं जानती है। मार्टिन गप्टिल ने जब 237 रनों की तूफानी पारी खेली तो किसी ने भी ये नहीं सोचा होगी कि उनकी सिर्फ दो ही उंगलियां हैं।
दरअसल गप्टिल का महज 14 साल की उम्र में एक ट्रक एक्सिडेंट के दौरान बायें पैर की तीनों उंगलियां कट गयी थी। गप्टिल के बारे में इस तथ्य का किसी को भी नहीं पता था। लेकिन इस बात का खुलासा उनके साथी खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने उस वक्त किया जब गप्टिल ने पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। इस खुलासे के बाद से गप्टिल को 'टू टोज़' के नाम से जाना जाता है।
Total Respect #MartinGuptill !! You Are An Champ Brother !! #NZvWI pic.twitter.com/li7bp47LaO
— Tamilanin Cinema (@TamilaninCinema) March 21, 2015 गप्टिल जब अस्पताल में भर्ती थे तो उन्हें देखने के लिए स्टीफेन फ्लेमिंग खुद अस्पताल पहुंचे थे। गप्टिल के पिता ने खुद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से इसकी अपील की थी। जिसके बाद कई खिलाड़ी उन्हें देखने पहुंचे थे। गप्टिल ने एकदिवसीय क्रिकेट में रोहति शर्मा के 264 के बाद यह दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया है।
गौर करने वाली बात यह है कि गप्टिल को महज 4 रनों के स्कोर पर जीवनदान मिला था जब मर्लोन सैमुअल्स ने उनका कैच छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने 163 गेंदों का सामना करते हुए 11 छक्के और 24 चौके लगाते हुए 237 रन बनाये। वहीं वेस्टइंडीज से जीतने के बाद गप्टिल ने कहा कि यह अच्छा अनुभव है कि हम सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। लेकिन लक्ष्य अभी आधा प्राप्त हुआ है।