For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरे के लिए जून में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे विराट कोहली, टीम ने खुद किया कन्फर्म

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली का काउंटी क्रिकेट खेलना कन्फर्म हो गया है। दरअसल काउंटी टीम सरे ने कन्फर्म किया है कि इसी साल जून में भारती कप्तान इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। इसका मतलब है कि कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि 29 वर्षीय कोहली इस वर्ष काउंटी क्रिकेट खेलने वाले चौथे भारतीय टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली से पहले उनके साथी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा वर्तमान में यॉर्कशायर के लिए, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और वरुण एरॉन क्रमशः ससेक्स और लीसेस्टरशायर की तरफ से खेल रहे हैं। आपको बता दें कि कोहली ने 2017 में आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेटर ऑफ द इयर के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीन प्रारूपों में 50 से अधिक औसत का।

सरे क्रिकेट क्लब के साथ अपने करार के बाद विराट कोहली ने कहा, "काउंटी क्रिकेट खेलना मेरी महत्वाकांक्षा रही है और मैं एलेक स्टीवर्ट और सरे का आभारी हूं कि मुझे 2018 सत्र के दौरान उनसे जुड़ने का मौका मिला। मैं किआ ओवल जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।" वहीं सरे के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा, "हम जून के महीने के लिए विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ा नाम साइन करने के लिए रोमांचित हैं। विराट के साथ खेलने और प्रशिक्षण से हमारे खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा। उनके पास विराट से काफी कुछ सीखने का अवसर होगा।"

कहा जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा दांव खेला है। दरअसल इंग्लैंड में अपने खराब प्रदर्शन को सुाधारने के लिए कोहली अब अंग्रेजों के देश में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। बैटिंग पावरहाउस होने के बावजूद विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में खुद को प्रूव किया है। लेकिन इंग्लैंड हमेशा भारतीय कप्तान के लिए मुश्किल साबित हुआ है। कोहली ने यहां पिछले पांच टेस्ट मैच में सिर्फ 134 रन बनाए वो भी 13.40 के औसत से। इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली यहां हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करने में डटे हैं।

Story first published: Thursday, May 3, 2018, 20:05 [IST]
Other articles published on May 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+