For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर! आईपीएल के बाद विराट कोहली के साथ खेल सकते हैं स्मिथ-वार्नर

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और उपकप्तान स्टीव स्मिथ-डेविड वार्नर के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल ये खिलाड़ी अपने ऊपर लगे एक साल के बैन हटने से पहले क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। वो भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ। जी हां, दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग के दोषी पाए जाने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल और केमरून बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया है। अब एक अच्छी खबर ये है कि क्रिकेट के ये दो बड़े खिलाड़ी जल्द ही बड़ी लीग में क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। इन खिलाड़ियों को कोहली की टीम में जगह मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेल्स क्रिकेट बोर्ड अगर अपनी तरफ से इजाजत दे देता है तो स्मिथ और वार्नर इंग्लैंड में काउंटी खेलने के लिए जा सकते हैं। काउंटी टीम सरे की इन दोनों ही खिलाड़ियों से बात चल रही है। सरे टीम के वर्तमान कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलिया कोच माइकल डी वेंटो ने इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कि वेबसाईट पर दी कि वह किसी एक बैन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकते है और इसके लिए उनकी ईसीबी से बातचीत चल रही है।

आपको बता दें कि खबरे हैं कि आईपीएल के बाद विराट कोहली भी काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए जाएंगे। गौरतलब है कि कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। और आईपीएल के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। इसी दौरे की तैयारी के लिए कोहली काउंटी खेलेंगे।

सरे टीम के कोच डी वेंटो ने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि "यदि एक ऑस्ट्रेलियन होने नाते देखा जाए तो आपको एक स्टेज तक थोड़ा बहुत क्रिकेट खेलते रहना चाहिए। मुझे नहीं पता कि इन दोनों को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। मैं इस बात को जानता हूँ कि उनकी सजा में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली घरेलू क्रिकेट तक से उन्हें बैन कर दिया गया है।"

वेंटो ने कहा कि- ऑस्ट्रेलियाई परिप्रेक्ष्य में संभावना है कि दोनों खिलाड़ी कुछ स्तर पर क्रिकेट जरूर खेलें। हालांकि मार्टिन ने यह क्लीयर किया कि वह इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड दोनों खिलाड़ियों को अनुमति देगा या नहीं।

Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 18:26 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+