For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL इतिहास में दर्ज हुआ नाम, सूर्य कुमार ने तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई: वानखेड़े में बटलर के बल्ले से एक और विस्फोटक पारी निकली जिसके वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर प्ले ऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने में कामयाब रही। मुंबई की इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2018 के प्ले ऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार ने 38 रन बनाए और लूईस के साथ मिलकर 87 रनों की साझेदारी भी की।

इस आईपीएल में सूर्यकुमार ने जमकर रन बटोरे हैं और उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। सूर्य कुमार यादव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए पॉल वलथटी ने बनाया था। उन्होंने सीजन में कुल 463 रन बनाए थे।वहीं इस मैच में हार ने मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और अब उन्हें बाकी बचे अपने मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए इस सीजन में 12 मैच की 12 पारियों में 43 की औसत और 129.94 से 473 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। सूर्य कुमार ने रविवार को राजस्थान के साथ मुकाबले में भी 38 रनों की पारी खेल मुंबई को एक अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले यादव ने हाल ही में आईपीएल मे 1 हजार रन पूरे किए थे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए हैं। सूर्य कुमार यादव के नाम आईपीएल के 67 मैचों में कुल 1085 रन हो गए हैं।

Story first published: Monday, May 14, 2018, 9:48 [IST]
Other articles published on May 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+