For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Surya Kumar Yadav ने लगाया रनों का अंबार, सचिन तेंदुलकर के बेटे के ओवर में जड़े 21 रन

Surya Kumar Yadav: सूर्य कुमार यादव पिछले काफी समय से लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए हर किसी का ध्यान सूर्य कुमार यादव ने अपनी ओर खींचा था। सूर्य कुमार यादव अपनी अच्छी फॉर्म को बनाए हुए हैं। लेकिन जबरदस्त फॉर्म के बावजूद सूर्य कुमार यादव को सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए नहीं चुना। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शामिल नहीं किए जाने की वजह से सूर्य कुमार यादव नाराज भी थे। लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले सूर्य कुमार यादव बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।

सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली टीम बी और यशस्वी जयसवाल की अगुवाई वाली टीम डी के बीच प्रैक्टिस मैच में सूर्य कुमार यादव ने 47 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार ने अपनी पारी में 9 छक्क और 10 चौके लगाए। इस पारी के दौरान सूर्य कुमार यादव ने तकरीबन हर गेंदबाज की धुनाई की और गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में भी सूर्य कुमार यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 21 रन ठोक डाले। इनिंग के 13 ओवर में गेंदबाजी करने आए अर्जुन के ओवर में सूर्य कुमार ने 3 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि एक डबल व एक सिंगल लिया।

सूर्य कुमार की आतिशी पारी की बदौलत टीम बी ने पांच विकेट गंवाकर 20 ओवर में 213 रन बनाए। मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अर्जुन ने सिद्धार्थ आकरे को पवेलियन भेजा। सिर्फ एक खराब ओवर को छोड़ दें तो अर्जुन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। वहीं दूसरी तरफ सूर्य कुमार यादव अपनी फॉर्म को बरकार रखने पर ध्यान दे रहे हैं।

Story first published: Tuesday, December 22, 2020, 16:41 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+