एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा क्यों दिनेश कार्तिक की जगह पर ऋषभ पंत को चुना
नई दिल्ली। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दिनेश कार्तिक को वनडे मैचों में जगह नहीं दी गई है। हालांकि टी-20 मैचों में उनको जगह मिली है लेकिन विश्व कप के फार्मेट के मद्देनजर वनडे मैचों से कार्तिक को बाहर रखना कई दिग्गजों को अखरा है। यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत की विश्व कप से पहले अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज है।
ऐसे में एमएसके प्रसाद ने दिनेश कार्तिक के ऊपर ऋषभ पंत को तरजीह दिए जाने के कारणों का खुलासा किया है। प्रसाद ने कहा, 'इस सीरीज ( ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज) से पहले हमने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेली। वहां हमने कार्तिक को इसलिए चुना था क्योंकि पंत ने चार टेस्ट मैच लगातार खेले थे और हम चाहते थे कि पंत को अब कुछ आराम मिले। अब उसके बाद पंत ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ कुछ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया। फिर उन्होंने टीम इंडिया से जुड़कर टी-20 मैच भी खेले। ऐसे में हम अंतिम चयन से पहले उनको कुछ वनडे मैचों में और देखना चाहते हैं।'
इसके अलावा प्रसाद ने यह भी कहा कि पंत एक बाए हाथ के बल्लेबाज हैं और टीम में ऐसे ज्यादा बल्लेबाज नहीं हैं। पंत के आने से टीम में दाए-बाए हाथ के बल्लेबाजों वाली विविधता देखने को मिलेगी जो टीम के लिए अच्छी बात होगी। प्रसाद ने कहा, 'हमने पंत को बाए हाथ का बल्लेबाज होने के नाते भी चुना। हम उनके लिए बेस्ट बैटिंग स्थान देखेंगे। एक बाए हाथ का बल्लेबाज होने के नाते वह टीम के बाए-दाए बल्लेबाजी मिश्रण में योगदान दे सकते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
