For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : सूर्यकुमार यादव ने फिर ठोका शतक, महज 21 गेंदों में यूं बटोर लिए 112 रन

नई दिल्ली। डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का तहलका जारी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में फिर शतक ठोकते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सूर्यकुमार ने शनिवार बीपीसीएल की ओर से खेलते हुए डीवाई पाटिल बी टीम के खिलाफ नाबाद 143 रनों की पारी खेली जो महज 63 गेंदों में आई। इस दाैरान उनका स्ट्राइक रेट 226.98 का रहा। बड़ी बात यह रही कि उन्होंने चाैकों-छक्कों की मदद से महज 21 गेंदों में 112 रन बटोर लिए। उनकी पारी में 14 छक्के तो 7 चाैके शामिल रहे।

आर्कषित ने भी जड़ा शतक

आर्कषित ने भी जड़ा शतक

उनकी इस पारी की बदाैलत बीपीपीएल ने डीवाई पाटिल बी के सामने 4 विकेट खोकर 261 रनों का लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार यादव के अलावा ओपनर आकर्षित गोमेल ने भी 49 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चाैके और 6 छक्के शामिल रहे। जवाब में उतरी डीवाई पाटिल टीम 17.5 ओवर में 160 रन बनाकर ढेर हो गई और बीपीपीएल ने यह मैच 100 रन से जीत लिया। बता दें कि इससे पहले सूर्यकुमार ने शुक्रवार सेंट्रल रेलवे के खिलाफ 216.67 की स्ट्राइर रेट से 54 गेंदों में 117 रन जड़े थे जिसमें 7 चाैके तो 10 दनदनाते छक्के शामिल रहे।

बरसा रहे हैं रन

बरसा रहे हैं रन

सूर्यकुमार इस टूर्नामेंट में रन बरसा रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे चल रहे हैं। वह अभी तक खेले 4 मैचों में 212.31 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार का फाॅर्म में आना मुंबई इंडियंस के के लिए अच्छी खबर हैं। उन्होंने पिछले सीजन में खेले 16 मैचों में 130.86 की स्ट्राइक रेट से 424 रन ठोक दिए थे। वे अबतक आईपीएल में खेले 85 मैचों में 1548 रन बना चुके हैं जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल हैं, जबकि उच्चत्तम स्कोर 72 रहा है।

फिर भी नहीं मिल रही भारतीय टीम में जगह

फिर भी नहीं मिल रही भारतीय टीम में जगह

ये खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया के लिए नजरअंदाज किया जाता रहा है। लगातार उनकी अनदेखी करने के कारण हरभजन सिंह भी चयनकर्ताओं पर कई बार नाराजगी उतार चुके हैं। श्रीलंका के ‌खिलाफ टी20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सूर्यकुमार को न चुनने पर हरभजन ने हैरानी जताई थी कि आखिर उसने गलत क्या किया है? सूर्यकुमार दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही रन बना रहे हैं जो कि इंडिया ए और इंडिया बी के लिए चयनित हो रहे हैं। अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?'

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 16:28 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+