For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लंदन की गलियों में पत्नी के साथ सूर्यकुमार ने किया डांस, 65 दिनों बाद हुई दोनों की मुलाकात

Suryakumar Yadav an his Wife Devika danced and rejoiced in the London streets | वनइंडिया हिंदी

लंदन: सूर्यकुमार यादव अपने सपनों की जिंदगी जी रहे हैं। वे कई सालों से भारतीय क्रिकेट टीम में आने का ख्वाब देख रहे थे लेकिन आईपीएल खेल कर ही संतोष करना पड़ता था पर आखिरकार प्रतिभा भी कब तक इंतजार करती और सूर्य कुमार की नायाब बल्लेबाजी ने बाधाओं की सभी बाउंड्री को पार करते हुए टीम इंडिया में अपनी धाक जमा दी।

आज सूर्यकुमार सीमित ओवर के क्रिकेट में भारत के नियमित बल्लेबाज हैं और वह कुछ और महीने इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो एक स्थापित बल्लेबाज बनने में भी देर नहीं लगनी है।

65 दिन बाद पत्नी देविशा से मिले सूर्यकुमार यादव-

65 दिन बाद पत्नी देविशा से मिले सूर्यकुमार यादव-

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने दिखाया था कि वह किस तरीके से मैदान के हर कोने में शॉट खेलते हैं। सूर्यकुमार को अपनी भावनाओं का इजहार करने वाला खिलाड़ी भी माना जाता है। वह एंग्री यंग मैन टाइप है जो बहुत ज्यादा मुस्कुराते तो नहीं लेकिन अपने स्टाइल में हर काम कर जाते हैं।

भारत के श्रीलंका दौरे पर अपनी चमक बिखेरने वाले सूर्य कुमार ने अब इंग्लैंड की धरती पर भी कदम रखा है जहां वे भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम में यादव को अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का भी साथ मिला है। यह जोड़ी 2 महीने बाद एक दूसरे से मिली है जिसकी खुशी भारतीय बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है।

'केवल इनके ही पास क्वालिटी टेस्ट बल्लेबाज हैं'- नासिर हुसैन ने भारत के अलावा लिया इस देश का नाम

लंदन की गलियों की सैर चल रही है-

यह जोड़ी इस समय एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। ताजा घटनाओं में सूर्यकुमार यादव को उनकी पत्नी के साथ लंदन की चर्चित गलियों में देखा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक छोटे सा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, "65 दिनों के बाद लंदन की गलियों में अपनी पत्नी देविशा के सिटी के साथ डांस कर रहा हूं।"

सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उनकी पत्नी देविशा भी यहां सक्रिय रहती हैं और ये जोड़ी अपने फैंस के बीच में कई क्यूट तस्वीरें डालती रहती हैं। जब सूर्यकुमार यादव आईपीएल के मुकाबले खेला करते थे तो देविशा स्टेडियम में मौजूद रहकर उनकी हौसला अफजाई करती हुई देखी गई थीं।

यूके के बाद यूएई भी साथ जाएगी जोड़ी-

यूके के बाद यूएई भी साथ जाएगी जोड़ी-

जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयारी करने एकजुट हुई तब सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए थे और देविशा मुंबई में ही रही थी। सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका दौरे के दौरान ही राष्ट्रीय टीम से एक और कॉल आया और उनको यूके में टेस्ट टीम का रिजर्व प्लेयर बनने के लिए बुला लिया गया।

सूर्यकुमार यादव के साथ पृथ्वी शॉ भी यूके में गए हुए हैं। इन दोनों को अभी भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है और टीम इंडिया इस वक्त दो मुकाबले खेल चुकी है जहां वह 1-0 से आगे चल रही है। ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इन दोनों खिलाड़ियों को टीम से जुड़ने के लिए अपना अनिवार्य क्वॉरेंटाइन भी पूरा करना होगा। सूर्य कुमार की पत्नी अपना अनिवार्य क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद ही पति के साथ जुड़ी हैं। लंदन के बाद यह जोड़ी सीधी संयुक्त अरब अमीरात जाएगी क्योंकि आईपीएल वहां पर शुरू हो जाएगा जहां पर सूर्यकुमार यादव T20 लीग 2021 के बचे हुए एडिशन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ेगे।

Story first published: Friday, August 20, 2021, 16:00 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+