For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जल्द ही गेंदबाजी में भी अपना दमखम दिखाएंगे सूर्यकुमार यादव, बोले- गेंदबाजी के लिए उपलब्ध हूं

नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी की और इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम में मौका मिलने पर बल्ले से कमाल दिखाया उसके बाद अब वह गेंद से भी कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब भी जरूरत होगी वह गेंद से भी अपना योगदान देने की कोशिश करेंगे। सूर्यकुमार दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेदबाज हैं, इसके अलावा मीडिया फास्ट गेंदबाजी भी कर लेते हैं। हालांकि आईपीएल में उन्होंने गेंदबाजी की है, लेकिन 2014 में उनके एक्शन पर सवाल उठने के बाद सूर्यकुमार को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।

पार्थिव पटेल ने सवाल किया था कि आखिर क्यों सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी नहीं करते। इसपर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि आखिर ये लोग हमेशा मेरी गेंदबाजी के पीछे क्यों पड़े रहते हैं, मैंने गेंदबाजी करना बंद नहीं की हिया है। मैं हमेशा नेट्स पर गेंदबाजी करता हूं जब भी मुझे मौका मिलेगा मैच में मैं गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध रहूंगा। पार्थिव भाई आप चिंता मत करिए आप मुझे जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखेंगे।

संभव है कि सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में गेंदबाजी का मौका मिल जाए, लेकिन भारतीय टीम की बात करें तो फिलहाल उनके लिए गेंदबाजी की राह आसान नहीं नजर आ रही है। भारत के पास फिलहाल शीर्ष स्तर के गेंदबाज हैं, लिहाजा नंबर 3 के बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव का गेंदबाजी करना संभव प्रतीत नहीं नजर आता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने लिस्ट ए और टी-20 में कुल 6 विकेट लिए हैं। जबकि अपने पूरे करियर में सूर्यकुमार ने 36 विकेट लिए हैं।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के दौरे पर भारत की ओर से अपना डेब्यू किया था, हालांकि पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल था लेकिन अगले मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। माना जा रहा है कि जुलाई माह में श्रीलंका दौरे पर जब बीसीसीआई एक अलग टीम श्रीलंका के दौरे पर भेजेगा तो सूर्यकुमार यादव को टीम में जरूर जगह मिल सकती है। ऐसा दूसरी बार है जब बीसीसीआई दो अलग-अलग टीमों को खेलने के लिए भेजेगी। दरअसल सीनियर टीम इंग्लैंड के लंब दौरे पर होगी, ऐसे में श्रीलंका दौरे के लिए भारत की दूसरी टीम को श्रीलंका भेजा जाएगा।

Story first published: Tuesday, May 25, 2021, 12:42 [IST]
Other articles published on May 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+