For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के अंडर में खेलना था लंबे समय से सपना, कप्तान से ये सब सीखना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव

नई दिल्लीः सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में अपनी वह जगह पाई है जिसके हकदार वह काफी लंबे समय से थे। लंबे इंतजार का मीठा फल उनको मिल चुका है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में चुन लिए गए हैं।

सूर्यकुमार यादव आईपीएल में जाना पहचाना नाम है और वे मुंबई इंडियंस के लिए लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में प्रमुख है। वे अब भारतीय टीम का हिस्सा होंगे और इस मौके पर सूर्यकुमार यादव का कहना है कि विराट कोहली की कप्तानी में खेलना उनका एक सपना रहा है।

रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने सूर्यकुमार यादव के हवाले से कहा है- "सबसे पहले तो मैं टीम के साथ एक अच्छा टाइम बताने की ओर देख रहा हूं और जब मैं अहमदाबाद पहुंच जाऊंगा तो एक अच्छा माहौल बनाने की ओर देख रहा हूं। विराट कोहली की कप्तानी में खेलना मेरे लिए सपना था और मैं विराट कोहली से जितनी जल्दी हो सके काफी कुछ सीखने के लिए उत्साहित हूं।"

यादव आरसीबी के कप्तान से क्या सीखना चाहेंगे? तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं उनके खिलाफ आईपीएल में खेल चुका हूं और वे जिस तरह की ऊर्जा को मैदान में लेकर आते हैं और उन्होंने जो कुछ उपलब्धियां हासिल की है, वह जबरदस्त है। मैंने उनको फील्डिंग के दौरान खुद को चार्ज करते हुए देखा है। जीतने के लिए जाना एटीट्यूड है जिसको मैं सीखना चाहता हूं।"

सूर्यकुमार यादव विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ ड्रेसिंग रूम को शेयर करेंगे। इस मौके पर सूर्यकुमार यादव का कहना है कि वह पहले से ही कोहली के बारे में थोड़ा बहुत जानते हैं। उन्होंने कहा- "मुझे मुंबई इंडियंस में खेलते हुए काफी समय हो चुका है तो मैं उनके बारे में जानता हूं। मुझे विराट कोहली के बारे में हार्दिक पांड्या से काफी कुछ सुनने को मिलता रहता है। जब भी हम साथ होते हैं तो मैं हार्दिक से पूछता हूं कि विराट अपनी प्रैक्टिस के दौरान ऐसा क्या करते हैं कि वे मैदान में सर्वश्रेष्ठ लगते हैं?

"इस बात का जवाब देते हुए हार्दिक मुझे बताते हैं कि विराट अलग-अलग तरीके से अभ्यास करते हैं और अपनी हर प्रैक्टिस सेशन में एनर्जी को लगाते हैं। चाहे वह चाहे वह बल्लेबाजी की बात हो या फिर फील्डिंग की, तो यह सब कुछ ऐसी बातें हैं जो मैं उनसे सीखना चाहता हूं और यह सब चीजें उनको बेस्ट बनाती है।"

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की T20 आई सीरीज 12 मार्च से शुरू होगी इस प्रतियोगिता में 5 मैच खेले जाने हैं जो कि नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होंगे।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 18:58 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+