मुंबई। निर्देशक नीरज पांडे की आगामी बायोपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' अगले साल दो सितम्बर को रिलीज होगी। इस फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत।
फिल्म में धोनी के पापा का रोल मशहूर अभिनेता अनुपम खेर निभा रहे हैं। खबर है कि धोनी की जीवनी पर बन रही फिल्म के लिए कैप्टन कूल ने डायरेक्टर नीरज पांडे से 80 करोड़ मांगे हैं, जो कि काफी बड़ी रकम है।
अगले साल पर्दे पर होगी धोनी की कहानी
हालांकि नीरज पांडे ने उन्हें अभी केवल 20 करोड़ दिये हैं और उनसे कहा है कि उन्हें फिल्म के मुनाफे से शेयर दिये जायेंगे, फिलहाल इस बात पर धोनी या नीरज में से किसी ने भी टिप्पणी नहीं की है।