जब सुशील कुमार ने पहलवानों को स्कूटी और भैंस देकर किया सम्मानित
नई दिल्ली। दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार डैफलम्पिक के पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित करने के लिए आगे आए हैं। सुशील कुमार ने इन खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों- वीरेंद्र और अजय को छत्रसाल स्टेडियम में सम्मानित किया। आपको बता दें कि पहलवान वीरेंद्र ने तुर्की में हुए डेफ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि अजय ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
इस मौके पर सुशील और उनके गुरु सतपाल ने वीरेंद्र को एक भैंस, 50 किलो बादाम और एक कनस्तर देसी घी के साथ सम्मानित किया गया जबकि अजय को स्कूटी और बादाम-घी ईनाम में दिए गए। गौरतलब है कि ये दोनों पहलवान गुरु हनुमान अखाड़े में अभ्यास करते हैं।
सुशील ने पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा, 'हमें इन पहलवानों की कामयाबी पर गर्व है। इन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। मैं वीरेंद्र से दंगल में कुश्ती लड़ चुका हूं। और उनमें आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं छिपी हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
