For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सुष्मिता सेन ने अपने ट्वीट से जीता सबका दिल

भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सुष्मिता सेन अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आई, मैच के बाद उन्होंने पाक टीम को दी बधाई

By Ankur

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तमाम बड़ी हस्तियों ने भारतीय टीम का समर्थन किया, कुछ हस्तियों ने मैदान में पहुंचकर तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को अपना समर्थन दिया। लेकिन टीम इंडिया को समर्थन देने को लेकर खास अंदाज की वजह से बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन चर्चा में आ गई हैं, जिस तरह से मैच के दौरान सुष्मिता सेन ने टीम इंडिया के समर्थन में ट्वीट किए और हार के बाद पाकिस्तान को बधाई दी उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।



मैच के दौरान तमाम टीम इंडिया के प्रशंसक भारत को अपना समर्थन सोशल मीडिया पर दे रहे थे, इस दौरान सुष्मिता सेन भी टीम के समर्थन में ट्वीट कर रही थी, वह भारत की ओर से लगने वाले चौके-छक्कों पर भी ट्वीट करके भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर रहीं थी। इसी दौरान फिलिपींस में एक भारतीय समर्थक ने पूछा कि क्या हम हार रहे हैं, इसके जवाब में सेन ने कहा कि यह कहकर आप हमारी तरफ नहीं हो सकती हैं, सवाल यह पूछिए कि क्या हम जीत रहे हैं, इसके बाद उन्होंने लिखा कि कम ऑन फिलिपींस भारत को अपना समर्थन दीजिए।

इसे भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल: भारत हार गया लेकिन पांड्या ने तोड़ा गिलक्रिस्‍ट का रिकॉर्ड

लेकिन जिस तरह से भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद सुष्मिता सेन ने ट्वीट करके पाकिस्तान की टीम को बधाई दी, उन्होंने लिखा मुबारक हो पाकिस्तान, आज फाइनल मुकाबले में आपने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया, निसंदेह आपने आज ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन किया, आपके लिए रमजान बेहतर हो, इसके लिए शुभकामनाएं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बुरी तरह से बिखर गई और 180 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+