सेल्फी खींचने वाले फैन को धोनी ने दी फनी एडवाइस..
नई दिल्ली। टीम इंडिया पर्थ पहुंच चुकी है.. टीम ने जैसे ही वहां के एयरपोर्ट से बाहर निकली, उसके चाहनेवालों का बड़ा सा समूह उसके स्वागत के लिए खड़ा था। लोगों में अपने प्रिय खिलाड़ियों की फोटो लेने की होड़ मची थी जिनमें कुछ खुशकिस्मत थे जिन्हें खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने का मौका मिल गया।
लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के लिए दिखायी दी। धोनी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। लेकिन एक फैन के साथ ही उनका बड़ा ही मजेदार वाक्या पेश आया।
दरअसल धोनी का यह दीवाना धोनी के साथ सेल्फी ले रहा था लेकिन कई प्रयासों के बावजूद फोटो खींच नहीं पायी तो धोनी के मुंह से ही निकल गया..Paaji he needs to practice.., जिसे सुनकर धोनी समेत वहां खड़े लोग तेजी से ठहाके लगाकर हंसने लगे। फिलहाल उस व्यक्ति की सेल्फी खींची कि नहीं..यह तो हम नहीं बता सकते लेकिन हां धोनी और वो फैन कई लोगों के कैमरे में कैद हो गये।
Posted by Ankur Sharma onWednesday, January 6, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
