समुद्र में तैराकी के दौरान पूर्व WWE सुपरस्टार हुआ लापता, अंतिम शब्द थे- मेरे बेटे को बचाओ
नई दिल्ली: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान शाद गैस्पर्ड लॉस एंजिल्स के वेनिस बीच पर अपने बेटे के साथ समुद्र में तैरने के बाद लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
39 वर्षीय गैस्पर्ड को रविवार को लगभग 3:40 बजे अंतिम बार देखा गया था। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने कहा कि वह तब तट से लगभग 50 गज की दूरी पर थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, "जब अंतिम बार उनको लाइफगार्ड द्वारा देखा गया था, तो शाद गैस्पर्ड पर एक सुमद्री लहर गिरी थी और वह समुद्र में बह गए थे।"

10 साल के बच्चे को ढूंढ लिया गया-
"उन्हें आखिरी बार काले और भूरे रंग के शॉर्ट्स पहने देखा गया था और उनके दाहिने कंधे और बाईं छाती पर टैटू हैं।"
कंगारू गेंदबाज ने कहा, लार बैन करने से भी स्विंग की कला पर खास फर्क नहीं पड़ेगा
इस बारे में और जानकारी देते हुए फायर विभाग ने कहा कि उसे दो लापता तैराकों के बारे में एक कॉल मिली जिसमें एक 10 वर्षीय लड़का भी था। बच्चे को ढूंढ लिया गया था और उसे अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं थी।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, "एलए काउंटी लाइफगार्ड दूसरे तैराक के लिए निरंतर खोज का नेतृत्व कर रहा है।"

पिता के आखिरी शब्द थे- मेरे बेटे को बचाओ
बताया गया है कि एक लाइफगार्ड पानी में तुरंत इस आशा में कूद पड़ा कि वह दुर्घटना की शिकार जोड़ी को बचा पाएगा।
"वह दोनों को बचाने की कोशिश करने जा रहा था," एलए काउंटी फायर डिपार्टमेंट, लाइफगार्ड सेक्शन चीफ केन हास्केट ने कहा। "लेकिन पिता ने अपने अंतिम कुछ शब्दों में कहा, 'मेरे बेटे को बचाओ।" इसके बाद गैस्पर्ड ने अपने बेटे को लाइफगार्ड के पास धकेल दिया, इससे बाद वह एक लहर के द्वारा पीछे धकेल दिया गया और उसके बाद वह दिखाई नहीं दिया," हास्केट के अनुसार।

पत्नी ने लिखा ये मैसेज-
गैस्पर्ड की पत्नी ने अपने बेटे को बचाने और शाद को ढूंढने के लिए मेहनत करने वालों के लिए धन्यवाद अदा किया है। उन्होंने लिखा है- "हम पहले उत्तरदाताओं के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने आर्य को बचाया और हमारे प्यारे शाद को खोजने में मदद करने के अपने निरंतर प्रयासों के लिए लाइफगार्ड, कोस्ट गार्ड, गोताखोरों, आग और पुलिस विभागों का भी शुक्रिया।
'मुझे सोशल मीडिया बंद करना पड़ा, लोगों ने दी इतनी गालियां': धोनी फैंस पर बोले आकाश चोपड़ा
"शाद एक लड़ाकू, एक योद्धा और एक जादुई आत्मा है। हम उसकी सुरक्षित वापसी के लिए उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं। एक परिवार के रूप में हम आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद करते हैं। कृपया शाद को अपनी सकारात्मकता और प्रार्थनाएं भेजते रहें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
