आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स के 2 विकेट गिरे (लीड-5)
डेक्कन की ओर से हर्शल गिब्स तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है।
डेक्कन को पहला झटका छठे ओवर में एडम गिलक्रिस्ट के रूप में लगा। गिलक्रिस्ट ने 20 गेंदों में एक चौके एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए। इसी ओवर में टी. सुमन चार बनाकर पेवेलियन लौट गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। चेन्नई की ओर से बद्रीनाथ ने 37, महेंद्र सिंह धौनी ने 30 और श्रीकांत अनिरुद्ध ने 22 रनों का योगदान दिया।
चेन्नई का पहला विकेट दूसरे ओवर में मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। हेडन ने 9 गेंदों का सामना किया और आठ रन बनाए। चौथे ओवर में मुरली विजय 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। पांचवें ओवर में सुरेश रैना चार गेंदों में दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।
महेंद्र सिंह धौनी 14वें ओवर में 32 गेंदों में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में मोर्केल चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग 96 रन था।
इसके बाद 19वें ओवर में बद्रीनाथ 37 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के लगाए। अनिरुद्ध 20वें ओवर में 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
तीसरे संस्करण के राउंड रोबिन लीग दौर में मौजूदा चैम्पियन डेक्कन और चेन्नई की टीमों के प्रदर्शन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है। डेक्कन की टीम ने जहां 16 अंकों के साथ अंतिम-4 दौर में जगह बनाई है वहीं चेन्नई चेन्नई की टीम 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है।
डेक्कन की टीम ने 14 मुकाबलों में से आठ जीत हासिल की जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम के हिस्से सात जीत और आठ हार आई। डेक्कन की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने का प्रयास करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications