Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीएल करायेगा ट्वेंटी-20 विश्‍व कप!

नई दिल्ली/लंदन, 7 सितम्बर: ट्वेंटी-20 क्रिकेट की बात आते ही रोमांच जहन में आता है। यदि अगले साल मार्च में ही विश्‍वकप हो तो क्‍या बात है। क्रिकेट प्रेमियों की तो मानों बांछें खिल जाएंगी।

जी हां इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) मिनी ट्वेंटी-20 विश्व कप आयोजित कराने की तैयारी में है। मार्च में होने वाले इस आयोजन के लिए अलग-अलग देशों में टीमें बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

क्रिकेट के इस अनाधिकारिक विश्‍वकप विश्वकप के लिए आईसीएल ने इंग्लैंड के कई पूर्व टेस्ट और काउंटी खिलाड़ियों के साथ संपर्क साधा है।

उधर आईसीएल के अधिकारियों ने इस प्रकार की किसी भी संभावना से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी कोई तैयारी नहीं है, लेकिन 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए सत्र से पहले इस बात पर चर्चा होने के आसार जरूर हैं।

आईसीएल का नया सत्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसके बाद मिनी विश्व कप का आयोजन होना है। इसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल होंगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+