प्रो कबड्डी लीग 2019 : बराबरी पर छूटा बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली के बीच का मैच
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग-2019 में बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली के बीच चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हालांकि मैच 30-30 की बराबरी पर रहा। दिल्ली की टीम 29 अंकों के साथ दूसरे जबकि बंगाल वॉरियर्स 28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। पहले हाफ में दबंग दिल्ली का दबदबा रहा जिन्होंने 18-11 की बढ़त बनाई लेकिन दूसरे हाफ में । शुरुआत से ही दिल्ली की टीम ने बंगाल के ऊपर दबाव बनाया, जिसका असर वॉरियर्स के डिफेंडर्स के ऊपर देखने को मिला। उन्होंने काफी विफल टैकल किए। दिल्ली के लिए रेडिंग में नवीन कुमार ने काफी अच्छा किया, तो डिफेंस में जोगिंदर नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली ने बंगाल को चौथे ही मिनट में ऑलआउट किया था। बंगाल के लिए उनके रेडर्स तो चले, लेकिन उनका डिफेंस कमजोर नजर आया।
वहीं, दूसरे हाफ में बंगाल वॉरियर्स ने मैच में जबरदस्त वापसी की और दिल्ली के ऊपर दबाव बनाया। उन्होंने सबसे पहले नवीन को आउट किया, फिर रेडर्स के प्रदर्शन के दम पर अंतिम 10 मिनट में दिल्ली को पहली बार आउट किया औऱ मुकाबले को 25-25 की बराबरी पर लेकर आए। इसके बाद के प्रपंजन ने सुपर रेड लगाते हुए बंगाल को अहम समय पर बढ़त दिलाई। नवीन ने दिल्ली को वापसी कराने का प्रयास किया, लेकिन बगा के प्रपंजन ने मैच की आखिरी रेड में आउट हो गए और यह मुकाबला टाई हो गया। दोनों ही टीमों को 3-3 अंक मिले।
दबंग दिल्ली की टीम :
रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।
बंगाल वॉरियर्स की टीम :
रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
