IPL 2019: आंद्रे रसेल को उनकी पत्नी ने दिया जन्मदिन का तोहफा तो मिला यह जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करके टी-20 में नया ककहरा लिखने वाले रसेल ने रविवार के दिन भी जबरदस्त पारी (80 रन, 40 गेंद) खेलकर केकेआर को जीत दिलाई। यह मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुआ था। कोलकाता के जीते 5 में से चार मैचों में रसेल मैन ऑफ द मैच रहे हैं। लेकिन जो पारी उन्होंने 28 अप्रैल, रविवार को खेली, वह बेहद खास थी। इसका कारण यह था कि सोमवार को उनका जन्मदिन था। मजेदार बात यह थी कि जब वह मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड ले रहे थे तब तक उनका बर्थडे भी शुरू हो गया था।
लोरा ने दी रसेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं-
जन्मदिन के मौके पर रसेल को अपनी पत्नी से शानदार शुभकामनाएं और उपहार मिला हैं। रसले की पत्नी का नाम जस्सिम लोरा हैं और वे पेशे से एक मॉडल हैं। लोरा ने रसेल को एक जोड़ी जूते भी गिफ्ट किए हैं जो स्लिपर्स के रूप में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रसेल को बर्थडे विश करते हुए लिखा- 'ओह मेरे प्यारे पति, मैं तुमको केवल बर्थडे विश नहीं कर रही हूं, मैं प्रार्थना कर रही हूं कि तुम्हारी सभी दिली इच्छाएं भी पूरी हो।'
|
रसेल ने गिफ्ट पाकर किया डांस-
रसेल ने बाद में एक वीडियो के जरिए पत्नी का दिया गिफ्ट भी दिखाया। लोरा के दिए जूते रसेल को इतने पसंद आए कि उन्होंने उनको पहनकर बाकायदा डांस करना भी शुरू कर दिया। आपको बता दें कि रसेल 31 साल के हो गए हैं और इस जन्मदिन पर उनके लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था कि उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई। रसेल के पदर्शन के दम पर केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 232 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया था।
IPL 2019: DC के खिलाफ केवल 23 रन बनाकर भी कोहली बना गए 'विराट' रिकॉर्ड

KKR के 'मसीहा' साबित हुए हैं रसेल-
रसले अभी तक इस सीजन के 11 मैचों में 486 रन बना चुके हैं जिसमें उनका औसत 69.43 रहा है। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट गेंदबाजो के दर्दनाक कहानी बयान करता है जो की 207.69 का है। रसेल ने अब तक 50 छक्के जड़ दिए हैं और 29 चौके भी लगाए हैं। केवल रसेल के दम पर ही कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी तक बची हुई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
