For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्वरा भास्कर ने की सनराइजर्स से माफी की मांग, सैमी ने अभिनेत्री को दिया ये जवाब

Darren Sammy मामले पर कूदी Swara Bhaskar, कहा- Sunrisers Hyderabad से माफी मांगे | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: पूर्व कैरेबियाई कप्तान डैरैन सैमी को एक ऐसा आदमी माना जाता है जिसने अपने जोश से लड़खड़ाती विंडीज टीम में नई जान फूंक दी थी और उनकी कप्तानी में इस टीम ने टी20 विश्व कप उठाकर खुद को क्रिकेट में एक बार फिर से उभारा था। हालांकि उसके बाद खुद सैमी का इंटरनेशनल करियर पटरी पर नहीं चला। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और विंडीज बोर्ड की खराब वित्तीय स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है।

सैमी के मामले में बोलीं स्वरा भास्कर-

सैमी के मामले में बोलीं स्वरा भास्कर-

इसकी भरपाई करने के लिए बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलने की छूट दी है। सैमी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं लेकिन वे कुछ लीगों में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले वे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा था जहां उन्होंने अपने टीम साथियों पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा बरपा दिया।

बीसीसीआई ने रद्द किया भारत का तीन ODI मैचों का जिम्बाब्वे दौरा

सैमी ने कहा कि तब टीम के साथी कालू कहकर उनको बुलाते थे और इसके लिए वे माफी के हकदार हैं। इसी बीच सैमी के साथ इस मामले पर भारतीय अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी कूद पड़ी हैं। सोशल मीडिया पर अपने मुखर विचारों के लिए प्रसिद्ध स्वरा ने सनराइजर्स हैदराबाद से अपील की है कि वे सैमी के साथ हुए इस व्यवहार पर माफी मांगे।

स्वरा ने की सनराइजर्स से माफी की मांग-

स्वरा ने की सनराइजर्स से माफी की मांग-

दरअसल यह मामला तब हुआ जब सैमी ने यह दावा किया कि उन्होंने अपने पूर्व सनराइजर्स साथी के साथ बातचीत की है और उसने बताया है कि सैमी को प्यार से कालू कहकर बुलाया जाता था। इसलिए अब माफी की कोई जरूरत नहीं क्योंकी उनको अपने उस साथी पर विश्वास है।

इसी बात पर स्वरा ने कहा- डियर सैमी अगर कोई किसी काले रंग के इंसान के लिए एक शब्द इस्तेमाल करता है और फिर ये कहता है कि मैंने तो प्यार से कहा था तो इसको आप क्या कहेंगे? यही बात कालू शब्द और इसके जैसे बाकि शब्दों पर लागू होती है। और सनराइजर्स हैदराबाद के टीम साथियों को कुछ हिम्मत दिखानी चाहिए और आधिकारिक तौर पर सैमी से माफी मांगनी चाहिए।

सैमी ने अभिनेत्री को दिया ये जवाब-

सैमी ने अभिनेत्री को दिया ये जवाब-

इस बात का जवाब देते हुए सैमी कहीं ना कहीं दर्शातें हैं कि वह मामले को और अधिक तूल नहीं देना चाहते। सैमी स्वरा को रिप्लाई करते हुए कहते हैं-

मुझे गलत ना समझें, मैंने जो कहा या किया उससे पीछे नहीं हट रहा हूं। मैं कह रहा हूं कि इस मौका का उपयोग एक दूसरे को बेहतर तरीके से शिक्षित करने में किया जाना चाहिए। किसी को लगता है कि उसने कुछ गलत किया तो वह माफी मांग सकता है। मुझे अपने काले रंग पर नाज है और यह हमेशा रहेगा।

माफी की मांग छोड़ चुके हैं डैरैन सैमी-

माफी की मांग छोड़ चुके हैं डैरैन सैमी-

इससे पहले सैमी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और कहा- मुझे यहां कहते हुए खुशी हो रही है कि मेरी एक साथी के साथ वास्तव में दिलचस्प बातचीत हुई है और हम नकारात्मक बातों पर ध्यान देने के बजाए इस पर फोकस करते हैं कि इस माहौल का इस्तेमाल एक दूसरे को शिक्षित करने के लिए कैसे किया जाए। मेरे भाई ने मुझे भरोसा दिलाया है वह प्यार के जरिए संचालित होता था (मुझे प्यार से संबोधित किया जाता था) और मुझे उस पर विश्वास है।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 16:22 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+