For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

71 सालों में भारत की पहली सीरीज जीत से पहले सिडनी टेस्ट में तीसरे दिन बने 'अनोखे' रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सिडनी टेस्ट में खराब रोशनी के चलते 16 ओवर पहले ही खेल रोकना पड़ा। तीन दिन बीतने के बाद इतना अब लगभग तय हो चुका है कि भारत या तो यह मैच जीतेगा या फिर यह ड्रा होगा। इन दोनों ही नतीजों में एक बात तय है कि भारत 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सीरीज जीतने जा रहा है। यह अतुलनीय क्रिकेट रिकॉर्ड दो दिन बाद बनेगा। लेकिन सिडनी में तीसरे दिन भी कुछ दिलचस्प आंकड़े बने हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

रविंद्र जडेजा ने सिडनी में तीसरे दिन दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विकेटों की संख्या 56 कर ली है। यह किसी भी भारतीय उपमहाद्वीप के बाए हाथ के स्पिनर द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। बता दें यहां किसी गेंदबाज के पहले 10 टेस्ट मैचों की बात हो रही है। अगर हम इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से हुई शतकीय साझेदारी की बात करे तो यह केवल एक ही बार हुई है। जबकि 2014-2015 में तीसरे टेस्ट मैच की समाप्ति तक ही कंगारू टीम 7 बार शतकीय भागेदारी कर चुकी थी।

दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भी कोई कंगारू बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया और पुच्छले बल्लेबाज आने शुरू हो गए हैं। इस बात की उम्मीद अब बेहद कम है पुच्छले बल्लेबाजों में से कोई शतक बनाएगा। इस तरह से इस सीरीज में अब तक एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका है। अगर सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी एक कोई कंगारू बल्लेबाज शतक नहीं बना पाता है तो यह पहली बार होगा कि भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया। बता दें कि चार मैचों की मौजूदा सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। भारत ने एडिलेड और मेलबर्न में टेस्ट जीत दर्ज की जबकि पर्थ में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी।

Story first published: Saturday, January 5, 2019, 18:40 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+