Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक क्रिकेटर्स के साथ सानिया-जहीर-नेहरा की फोटो देख भड़के फैंस

लंदन। भारतीय क्रिकेट फैंस उस समय भड़क गए जब उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ीयों के साथ जहीर खान और आशीष नेहरा की फोटो देख ली। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें इंडियन क्रिकेट स्टार जहीर खान और आशीष नेहरा लंदन में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स भड़क गए हैं।

दरअसल ये फोटो खुद जहीर की मंगेतर बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वे खुद, जहीर, आशीष नेहरा, सानिया मिर्जा और उनके हसबैंड शोएब मलिक, अजहर महमूद समेत कई पाक क्रिकेटर्स नजर आ रहे हैं।

#londonnights🇬🇧 @mirzasaniar @ritik_bhasin @zakkhan34 @ebbaqureshi @mightywillow

A post shared by Sagarika Ghatge (@sagarikaghatge) on

आपको बता दें कि ये फोटो लंदन का है। लंदन में IIFA अवॉर्ड्स को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा था। जिसमें कई क्रिकेटर्स की वाइफ और गर्लफ्रेंड भी शामिल हुई थीं।

सागरिका द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो डाले जाने के बाद कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि कई लोग इसे अच्छी फोटो कहकर कमेंट कर रहे हैं तो कई इसे गलत करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सानिया मिर्जा तो एंटी इंडियन है, पर आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी सागरिका।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+