ट्वेंटी-20 विश्व कप : टीवी पर मैच नहीं देख पा रहे हैं स्थानीय लोग
इस बार जबकि कैरेबियाई देशों में ट्वेंटी-20 विश्व कप खेला जा रहा है, सेंट लूसिया के ग्रास इस्लेट के नागरिको को टेलीविजन पर मैचों का सीधा प्रसारण देखने को नहीं मिल रहा है।
इसका कारण यह है कि आईसीसी ने इन मैचों के प्रसारण के लिए जिस स्थानीय प्रसारणकर्ता के साथ करार किया है, उसके सिग्नल स्थानीय नागरिकों तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने अब अपने पुराने रेडियो का सहारा लिया है।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक आईसीसी ने मुफ्त में मैच दिखाने के लिए जिस प्रसारणकर्ता का चयन किया है, उसके सिग्नल समुद्रतटीय इलाकों में स्थिति रेसाटरे तक पहुंचते ही नहीं हैं।
स्थानीय लोग व्यस्तता के कारण मैच देखने मैदान में नहीं पहुंचते। अगर उन्हें मुफ्त में टिकट उपलब्ध होता है तब जाकर वे मैदान का रुख करते हैं।
सेंट लूसिया के लोगों की रुचि क्रिकेट में वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी। उनके देश के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डरेन सैमी ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूज वेस्टइंडीज के दूसरे मैच के लिए सभी टिकट नहीं बिके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications