For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रिद्धिमान साहा: सैयद किरमानी

किरमानी का कहना है कि अगर साहा ने अपनी लय को बनाए रखा तो वो विकेट-कीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकत हैं।

By Rizwan

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के महान विकेट-कीपरों में शुमार सैयद किरमानी ने भारत के मौजूदा विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को भारत का भविष्य कहा है। किरमानी का कहना है कि अगर साहा ने अपनी लय को बनाए रखा तो वो विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकत हैं। सैयद किरमानी ने एक फोनिन इंटरव्यू के दौरान हमारी अंग्रेजी वेबसाइट से ये बातें कहीं।

धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रिद्धिमान साहा: किरमानी

सैयद किरमानी ने कहा कि किसी भी विकेट-कीपर को दो खास गुण बड़ा बनाते हैं और साहा के पास ये दोनों हुनर हैं। उन्होंने कहा कि विकेट कीपर के लिए जो दो चीजें अहम हैं उनमें पहला है, गेंद के बल्लेबाज के छोड़ने के बाद का रिएक्शन टाइम और दूसरा है उनका गेंद के बल्लेबाज के पास आने और उसे खेलने तक लगातार गेंद पर नजर बनाए रखना। उन्होंने कहा कि रांची टेस्ट में लेग साइड की तरफ जाती गेंदों को जिस तरह से साहा ने रोका वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि इस तरह से पूर्व विकेट-कीपर फारूख इंजीनियर भी लेग साइड में मास्टर रहे हैं।

धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रिद्धिमान साहा: किरमानी

'सलामी बल्लेबाज की भूमिका में भी हिट हो सकते हैं साहा'
सैयद किरमानी ने कहा कि जितनी बल्लेबाजी प्रतिभा उनमें दिखती है, वो भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं। उन्होंने साहा को सलाह देते हुए कहा कि उनको उस वक्त धैर्य बनाए रखने की जरूरत है, जब टीम मुश्किल वक्त में हो। जैसा कि धोनी के व्यक्तित्व में देखने को मिलता था। रांची में साहा की शतकीय पारी की भी सैयद किरमानी ने तारीफ की। इस समय ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज को लिए भारत में हैं। पहले तीन मैचों में दोनों टीमें 1-1 से बराबर हैं। अभी तक सीरीज में रिद्धिमान साहा ने अपने प्रदर्शन से कई सीनियर खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+