नसीरुद्दीन शाह के 'सबसे बदतमीज खिलाड़ी' वाले बयान पर कोहली के बचाव में आया ये दिग्गज
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बर्ताव को लेकर बॉलीवुड के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तीखी आलोचना की थी। नसीरुद्दीन ने विराट को दुनिया का सबसे खराब बर्ताव करने वाला खिलाड़ी बताया था। एक तरफ जहां विराट को उनके बर्ताव के कारण आलोचना सहनी पड़ी, तो वहीं दूसरी ओर विराट को सबसे बदतमीजी खिलाड़ी बताकर नसीरुद्दीन भी लोगों के निशाने पर आ गए।
नसीरुद्दीन के बयान का खंडन करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट में छींटाकशी नई बात नहीं है और यह इस खेल में शुरुआत से चला आ रहा है। किरमानी के मुताबिक कोहली का बर्ताव स्वभाविक है। नसीरुद्दीन शाह और हर किसी का अपना मत हो सकता है। चीजों को देखने का हर किसी का अलग नजरिया होता है। मैं कोहली पर उनके बयान का विरोध नहीं कर रहा हूं। लेकिन हर किसी में कुछ चीजें नैसर्गिक होती है। इन नैसर्गिक चीजों को बदला नहीं जा सकता।
गौरतलब है कि कोहली को पर्थ टेस्ट में कप्तान टिम पेन से उलझने, आउट होने के बाद नाखुशी जताने और विपक्षी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आक्रामक तरीके जश्न बनाने के लिए आलोचनाओं का सामना कर पड़ रहा है। कोहली को तब के बाद से माइक हसी, एलन बोर्डर, संजय मांजरेकर, मिशेल जॉनसन जैसे खिलाड़ी नसीहत दे चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
