
ये तीनों चीजें हैं बेहद जरूरी
किरमानी ने कहा है कि मुझे नहीं पता राहुल में विकेटकीपिंग की गिफ्टेड क्षमता है या नहीं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि विकेटकीपर के पास नजरिया और क्षमता होनी चाहिए। पंत को सही ढंग से ग्रूम किया जाना चाहिए। लोग ये बात बहुत कम जानते हैं कि विकेटकीपर पैदा होते हैं। जब मैं यह कहता हूं तो इसका मतलब है कि विकेटकीपर के पास नजरिया, रिफ्लेक्सेस और पूर्वानुमान होने चाहिए। ये तीनों चीजें होना बेहद जरूरी हैं।''

राहुल कब विकेटकीपर बनें, पता नहीं
केएल राहुल ने हाल ही में बताैर विकेटकीपर अच्छा काम किया। किरमानी ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि राहुल में यह क्षमताएं जन्मजात हैं या नहीं। मैंने हमेशा उन्हें बॉलिंग मशीन के सामने एनसीए पर बैटिंग करते देखा है। यह कर्नाटक में उनके आने से पहले की बात है। वो कब बताैर विकेटकीपर काम करने लगे, मुझे इसी जानकारी नहीं। लेकिन इसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''

पतं को तैयार करने की दी सलाह
किरमानी ने यह भी कहा, ''ये बात सच है कि पंत मिले माैकों का फायदा नहीं उठा सके। विकेटकीपिंग थैंकलेस जॉब है। मेरा मानना है कि ऋषभ पंत को विकेट के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। वह बेहद प्रतिभाशाली युवा हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा रातों रात नहीं चमक सकती। एक खिलाड़ी को इसके लिए कई सीजन चाहिए।''


Click it and Unblock the Notifications
